IPU CET Exam Date 2024: आज है रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, अप्रैल और मई की इन डेट्स में होगा एग्जाम

1 minute read
IPU CET Exam Date 2024

IPU CET Exam Date 2024 जारी कर दी गई हैं। आज यानि 15 अप्रैल IPU CET के रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट है। IPU CET Exam Date 2024 27 अप्रैल से 14 मई है। IPU CET के लिए रजिस्ट्रेशन 1 फ़रवरी से शुरू हुए थे। IPU CET की फुल फॉर्म इंदरप्रस्थ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होती है।

IPU CET में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट पहले 10 अप्रैल थी, जो बाद में 15 अप्रैल यानि आज तक के बढ़ा दी गई थी। वहीं इन एग्जाम के रिजल्ट जून 2024 तक आने की संभावना है। यह एग्जाम B Tech और बायोटेक्नोलॉजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित किया जा रहा है। IPU CET के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, एग्जाम पैटर्न आदि के बारे में इस ब्लॉग में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines in Hindi (15 April) : स्कूल असेंबली के लिए 15 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

IPU CET Exam Date 2024

IPU CET की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार नीचे सम्पूर्ण ब्यौरा दिया गया है-

IPU CET ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू1 फ़रवरी 2024
IPU CET ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट15 अप्रैल 2024 (नई)
IPU CET एग्जाम डेट27 अप्रैल से 14 मई
एडमिट कार्डएग्जाम से कुछ दिन पहले
IPU CET रिजल्टजून 2024
IPU CET काउंसलिंग5 जून से 31 जुलाई 2024

IPU CET के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

IPU CET के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स दिए गए हैं-

  • कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ipu.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को “GGSIPU Registration 2024” टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद “New Candidate Registration” टैब दबाएं।
  • अब कैंडिडेट्स को दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और “I Agree” टैब पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करें और उसे जमा करें।
  • एक बार, कैंडिडेट्स ने खुद को रजिस्टर्ड कर लिया है, उन्हें रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए अपने ईमेल आईडी से प्राप्त रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
  • “Sign in” टैब पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें, परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं चुनें और फिर उसे सत्यापित करें।
  • फिर, उन्हें दिशानिर्देशों में उल्लिखित विशिष्टताओं के अनुसार आवश्यक दस्तावेज जैसे स्कैन की गई तस्वीरें और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
  • आवेदन पत्र में भरे गए विवरण की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

IPU CET का सम्पूर्ण एग्जाम पैटर्न

IPU CET का सम्पूर्ण एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

एग्जाम मोडIPU CET 2024 ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा
मीडियमइंग्लिश
अवधिB Tech के लिए 150 मिनट और बाकि अन्य कोर्सेज के लिए 180 मिनट
कुल मार्क्स600 मार्क्स
क्वेश्चन के प्रकारMCQs
मार्किंग स्कीमहर सही उत्तर के लिए 4 मार्क्स और हर गलत उत्तर के लिए 1 मार्क काटे जाएंगे

IPU CET 2024 रिजल्ट

IPU CET 2024 के रिजल्ट का अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं नहीं है। हालांकि यह रिजल्ट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जून के पहले सप्ताह में ही जारी कर दिया जाएगा।

उम्मीद है कि IPU CET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*