RBSE Rajasthan Board Exam Date Sheet 2024 : राजस्थान बोर्ड ने जारी की 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट, 29 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

1 minute read
RBSE Rajasthan Board Exam Date Sheet 2024


RBSE Rajasthan Board Exam Date Sheet 2024 : राजस्थान बोर्ड ने वर्ष 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। वे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे सबसे पहले RBSE Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट शीट को अच्छे से चेक कर लें। ऑफिसियल टाइम टेबल के अनुसार 10वीं, 12वीं के एग्जाम 29 फरवरी से शुरू होंगे और 4 अप्रैल 2024 को खत्म होंगे।  

बता दें की विषयानुसार टाइम टेबल की पूरी जानकारी आपको इस ब्लॉग में दिए गए लिंक से आसानी से प्राप्त हो सकती है। पिछले वर्ष RBSE राजस्थान बोर्ड की 10वीं के एग्जाम 16 मार्च 2023 से शुरू हुए थे और 11 अप्रैल 2023 को खत्म हो गये थे। वहीं 12वीं क्लास के एग्जाम 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गयी थी।  

10वीं की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

12वीं की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

RBSE Rajasthan Board Exam 2024 का टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1. सबसे पहले स्टूडेंट्स RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2. होमपेज पर दिए राजस्थान बोर्ड एग्जाम शेड्यूल 2024 के लिंक को क्लिक करें। 

स्टेप 3. अब RBSE के 10वीं या 12वीं के टाइम टेबल को चेक करें। 

स्टेप 4. उसके बाद होम पेज पर एक PDF खुलेगा, उसे डाउनलोड करें।

स्टेप 5. PDF का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।  

2023 में कितना था छात्रों का पास प्रतिशत?

पिछले साल 12वीं की बोर्ड एग्जाम में 90.65 प्रतिशत लड़के और 94.06 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई थी। वहीं 10वीं कक्षा में 2023 में एग्जाम के लिए 10,66,270 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। कुल छात्रों में से 89.78 प्रतिशत लड़कों और 91.31 लड़कियों ने बाजी मारी थी।


उम्मीद है आप सभी को RBSE Rajasthan Board Exam Date Sheet 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*