Rajasthan Board 10th Result : राजस्थान 10वीं बोर्ड एग्जाम खत्म, जानें कब तक जारी होंगे रिजल्ट

1 minute read
Rajasthan Board 10th Result

Rajasthan Board 10th Result : राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 30 मार्च 2024 को समाप्त हो गई है।‌ प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेते हैं। इस बार भी लगभग 22 लाख अभ्यर्थी को अपने बोर्ड रिजल्ट आने का इंतजार है। इस बार 10वीं परीक्षा का आयोजन 07 मार्च से 30 मार्च तक किया गया था। 10वीं परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी। 

कब जारी होंगे Rajasthan Board 10th Result 

बता दें राजस्थान बोर्ड द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। जिसके तुरंत बाद  Rajasthan Board 10th Result आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक कॉपियों के  मूल्यांकन में 15 से 20 दिन लगने वाले है। Rajasthan RBSE 10th Result 2024 जारी होने की अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्ष की बात करें तो 10वीं बोर्ड के रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं।  

पिछले वर्ष कितना था छात्रों का पास प्रतिशत?

पिछले साल 12वीं की बोर्ड एग्जाम में 90.65 प्रतिशत लड़के और 94.06 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई थी। वहीं 10वीं कक्षा में 2023 में एग्जाम के लिए 10,66,270 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। कुल छात्रों में से 89.78 प्रतिशत लड़कों और 91.31 लड़कियों ने बाजी मारी थी।

Rajasthan Board 10th Result कैसे करें चेक 

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने Rajasthan Board 10th Result को जारी होने के बाद चेक कर सकते है।

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर “Rajasthan RBSE 10th Result 2024” लिंक क्लिक करें।
  • अब सामने नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर एवं कोड दर्ज करना होगा।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट सामने होगा जिसे चेक कर डाउनलोड करें।
  • आगे की प्रक्रिया के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।


उम्मीद है आप सभी को Rajasthan Board 10th Result से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*