RBSE Board Time Table 2024 : राजस्थान बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट, यहां लें अपडेट

1 minute read
RBSE Board Time Table 2024

RBSE Board Time Table 2024 : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा जल्द ही क्लास 10वीं और 12वीं आरबीएसई टाइम टेबल 2024 जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट- rajedubaord.rajasthan.gov.in पर अपनी परीक्षा की डेटशीट को जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे। आपको बता दें की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से 10 अप्रैल, 2024 तक होने वाली हैं। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने घोषणा की गई है कि छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के अंत में शुरू हो सकती हैं। 

बता दें आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शाम को 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि अभी तक बोर्ड ने परीक्षा की पूरी डेटशीट जारी नहीं की है।

2023 में कितने छात्रों ने दी थी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाओं में 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए कुल 21,12,206 छात्रों ने पंजीकरण किया था। जिसमें 12वीं में 10,31,072 और 10वीं में 1068383 छात्र-छात्राएं शामिल शामिल हुए थे। वहीं 2023 में सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक और सेकेंडरी की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित कराई गई थी। 

2023 परीक्षा में कितने स्टूडेंट्स हुए थे सफल 

बता दें कि राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं कॉमर्स में परीक्षा में 97.53 प्रतिशत छात्र और साइंस स्ट्रीम में 96.58 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए थे। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 96.93 प्रतिशत छात्र और 98.62 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई। जबकि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

RBSE Board Time Table 2024 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

स्टेप 1 : सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 : होमपेज पर आरबीएसई 2024 डेट शीट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 : स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी; परीक्षा तिथियों को चेक करें।

स्टेप 4 : पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे प्रिंट करें।


उम्मीद है आपको RBSE Board Time Table 2024 से सम्बंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही लेटेस्ट बोर्ड एग्जाम अपडेट की जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*