Rajasthan Board 10th Result 2024 : इस समय राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के स्टूडेंट्स को अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार है। आपको बता दें कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड के नतीजे जून में आए थे। राजस्थान बोर्ड परिणाम 2024 के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन मई के दूसरे सप्ताह या जून में RBSE Board Result 2024 घोषित होने की आशा जतायी जा रही है।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड कि ओर से कक्षा-10 और कक्षा-12 का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था इस वर्ष भी यही उम्मीद की जा रही है। RBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
ऐसे करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड
यहाँ राजस्थान बोर्ड का 10वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं :
- स्टेप 1 : इसके लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2 : अब 10वीं के बोर्ड रिज़ल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 : इसके बाद अपना रोल नंबर एंटर करें।
- स्टेप 4 : अब आपका रिज़ल्ट आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- स्टेप 5 : अब आप रिज़ल्ट को अपने कम्यूटर में डाउनलोड करने के बाद सेव कर लें।
- स्टेप 6 : आप चाहें तो रिज़ल्ट का प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
इन तारीखों को किए गए थे राजस्थान बोर्ड के 10वीं के बोर्ड रिज़ल्ट जारी
राजस्थान बोर्ड के पिछले 4 सालों के 10वीं के बोर्ड रिज़ल्ट जारी होने की तिथियां नीचे दी गई है –
वर्ष | राजस्थान बोर्ड 10वीं का बोर्ड रिज़ल्ट जारी होने की तिथि |
2023 | 2 जून 2023 |
2022 | 13 जून 2022 |
2021 | 30 जुलाई 2021 |
2020 | 28 जुलाई 2020 |
संबंधित आर्टिकल
- RBSE 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- राजस्थान 10वीं बोर्ड एग्जाम खत्म, जानें कब तक जारी होंगे रिजल्ट
- पिछले पांच सालों में ऐसा रहा है RBSE बोर्ड का रिजल्ट
- राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने की तिथि, डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
- State Board Result 2024 : सीबीएसई, उत्तराखंड, हिमाचल सहित अन्य बोर्ड रिजल्ट की डेट यहां देखें
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट और एजुकेशन न्यूज़ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।