जानें ‘रात दिन एक करना’ मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्य में प्रयोग

1 minute read
रात दिन एक करना’ मुहावरे का अर्थ

रात दिन एक करना मुहावरे का अर्थ (Raat Din Ek Karna Muhavare Ka Arth) होता है। जो व्यक्ति किसी काम को करने के लिए कड़ी मेहनत करता है, तो उसके लिए रात दिन एक करना मुहावरे का प्रयोग करते हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से रात दिन एक करना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और इसकी व्याख्या के बारे में जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

रात दिन एक करना मुहावरे का अर्थ क्या है?

रात दिन एक करना मुहावरे का अर्थ (Raat Din Ek Karna Muhavare Ka Arth) होता है- कड़ी मेहनत करना। आसान शब्दों में समझें तो इस मुहावरे का प्रयोग उस स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जब कोई व्यक्ति लगातार अधिक मेहनत कर रहा हो और उसे आराम करने का समय नहीं मिल रहा हो। 

रात दिन एक करना पर व्याख्या

“रात दिन एक करना” हिंदी भाषा का एक बेहद लोकप्रिय मुहावरा है जिसका अर्थ होता है-  कड़ी मेहनत करना। इस मुहावरे के माध्यम से ऐसी स्थिति को परिभाषित करना आसान हो जाता है, रोहन ने रात दिन एक करके UPSC की परीक्षा को पास कर ही लिया।

रात दिन एक करना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

रात दिन एक करना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्नलिखित है;

  • दिनेश अधिकारी बनने के सपने देख रहा है, उसके लिए उसे रात दिन एक करना पड़ता है। 
  • रात दिन एक करके काम करने का ही नतीजा है कि मैं आज अधिकारी बन गया। 
  • रात दिन एक करके किसानों ने बंजर जमीन पर भी फसल लहरा दिया। 
  • मैंने अपना व्यापार शुरू किया, जिसके लिए रात दिन एक करना पड़ा। 

संबंधित आर्टिकल

हाथ लगना मुहावरे का अर्थदाँतों पसीना आना मुहावरे का अर्थ
अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थआपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ
काठ का उल्लू होना मुहावरे का अर्थपसीना पसीना होना मुहावरे का अर्थ
घाट घाट का पानी पीना मुहावरे का अर्थमुँह लाल होना मुहावरे का अर्थ

आशा है कि रात दिन एक करना मुहावरे का अर्थ (Raat Din Ek Karna Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*