आपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्य में प्रयोग

1 minute read
आपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ

आपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ (Aape Se Baahar Hona Muhavare Ka Arth) होता है, अपने आप पर नियंत्रण खो देना। जब कोई व्यक्ति अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं कर पाता है, तो उसके लिए इस मुहावरे का उपयोग किया जाता है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप आपे से बाहर होना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और इसकी व्याख्या के बारे में जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

आपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ क्या है?

आपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ (Aape Se Baahar Hona Muhavare Ka Arth) होता है- अपने आप पर नियंत्रण खो देना। आसान शब्दों में कहें तो इस मुहावरे के अर्थ को अत्याधिक क्रोध करने के संदर्भ में भी देखा जा सकता है।

आपे से बाहर होना पर व्याख्या

इस मुहावरे में “आपे से बाहर होना” अधिक क्रोध और नियंत्रण से बाहर जाने के परिपेक्ष में बोला जाता है, जब कोई व्यक्ति अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं कर पाता है तो उस परिस्थिति में इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।

आपे से बाहर होना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

आपे से बाहर होना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्नलिखित है;

  • देवांग अक्सर छोटी-छोटी बात पर आपे से बाहर हो जाता है।
  • अन्याय को देखकर न्याय को त्रस्त जनता आखिरकार अपने आपे से बाहर हो गयी।
  • खेल में हार जाने पर वह आपे से बाहर हो गया और मैदान पर ही चीख-चिल्लाने लगा।
  • वह अपने बेटे की शादी में इतना खुश था कि वह आपे से बाहर हो गया और रोने लगा।

आशा है कि आपको आपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ (Aape Se Baahar Hona Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*