अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का अर्थ

अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का अर्थ (Adhjal Gagri Chalkat Jaye Muhavare Ka Arth) होता है, जब किसी व्यक्ति को किसी विषय में ज्ञान कम हो और वह दिखावा/बखान अधिक करें की उसे उसके बारे में बहुत ज्ञान है। तो इसके लिए अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का प्रयोग करते हैं। इस ब्लॉग के जरिये हम अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें। 

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का अर्थ क्या है?

अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का अर्थ (Adhjal Gagri Chalkat Jaye Muhavare Ka Arth) होता है- ज्ञान कम और दिखावा अधिक करना।

अधजल गगरी छलकत जाए पर व्याख्या

मोहित ने 5वीं क्लास पास क्या कर ली अकड़ ऐसी दिखता है, जैसे बैंक में नौकरी लग गई हो सच है अधजल गगरी छलतक जाए।

अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • बजट के दौरान अर्थव्यवस्था के बारे में 12वीं पास भी अर्थशास्त्री बन जाते हैं, सही कहा गया है अधजल गगरी छलकत जाए।
  • रमन ने आज तक सिर्फ गली क्रिकेट ही खेला है, परंतु नेशनल लेवल टूर्नामेंट खेल रहे खिलाड़ियों को खेलने का ज्ञान दे रहा है। इसे ही कहते हैं अधजल गगरी छलकत जाए।
  • 12वीं में दो बार फेल होने के बाद भी मोहित ऐसे बन कर दिखाता है, जैसे बहुत वह बहुत होशियार हो। सही ही कहा जाता है अधजल गगरी छलकत जाए।
  • रमेश ने सिर्फ दो दिन इंग्लिश स्पीकिंग की क्लास ली है, परंतु पूरे दिन वो इंग्लिश में बात करने का दिखावा करता है। तभी सब उसके लिए कहते हैं अधजल गगरी छलकत जाए।

उम्मीद है, अधजल गगरी छलकत जाए मुहावरे का अर्थ (Adhjal Gagri Chalkat Jaye Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*