अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्य में प्रयोग

1 minute read
अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थ

अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थ (Akal Par Patthar Padna Muhavare Ka Arth) होता है, बुद्धि नष्ट होना। जब किसी व्यक्ति की बुद्धि नष्ट हो जाती है, तो उसके लिए इस मुहावरे का उपयोग किया जाता है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और इसकी व्याख्या के बारे में जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थ क्या है?

अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थ (Akal Par Patthar Padna Muhavare Ka Arth) होता है- बुद्धि का नष्ट हो जाना। आसान शब्दों में कहें तो इस मुहावरे का अर्थ व्यक्ति का उलटा-पुलटा काम करना भी हो सकता है।

अक्ल पर पत्थर पड़ना पर व्याख्या

इस मुहावरे में “अक्ल पर पत्थर पड़ना” बुद्धि के नष्ट हो जाने की ओर संकेत करता है,कि जब कोई व्यक्ति किसी काम को करने के लिए समझदारी का प्रयोग नहीं करता है, या वह किसी काम को करने के लिए सही-गलत का भेद नहीं कर पाता है, तो कहा जाता है कि उसकी अक्ल पर पत्थर पड़ गया है।

अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्नलिखित है;

  • अक्ल पर पत्थर पड़ने के कारण मुकेश आज अकेला रह गया।
  • नूपुर की अक्ल पर पत्थर पड़ने के कारण नूपुर ने जीवन में सही निर्णय लेने में भूल कर दी।
  • मोहित के तो जन्म से ही अक्ल पर पत्थर पड़े हैं, तभी तो वह बेतुकी बातें करता है।
  • विनाश काल के आते ही मानव की अक्ल पर पत्थर पड़ जाता है।

आशा है कि आपको अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थ (Akal Par Patthar Padna Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*