मुख का पर्यायवाची शब्द – Mukh ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए मुख के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
मुख का पर्यायवाची शब्द

Mukh ka Paryayvachi Shabd मुखड़ा, मुँह, शक्ल, चेहरा, मुखमंडल और आनन होते हैं। यहां हम मुख के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, मुख के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और म वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

मुख का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां मुख के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • मुखड़ा 
  • मुँह 
  • शक्ल 
  • मुखमंडल
  • आनन
  • चेहरा 

यह भी पढ़ें :

मुख के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

यहाँ मुख के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिए गए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. उसके चेहरे पर चिंता के भाव साफ नजर आ रहे थे। 
2. तुम्हारा मुखड़ा चाँद की तरह प्रतीत होता है।
3. अंशुल के मुँह पर भोर के समय संतुष्टि का भाव था। 
4. उसकी शक्ल पर खुशी की लहर थी। 
5. प्रदूषण और गंदगी के कारण सोहन का मुखमंडल बिगड़ गया। 

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. मोक्ष- कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परम पद।
2. मुलाकात– मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन।
3. मधुप- भ्रमर, अलि, भौंरा, भृंग, षट्पद, मधुकर, द्विरेफ, चंचरीक, मिलिंद।
4. मुर्गा- कुक्कुट, ताम्रचूड़, तमचुर, अरुणशिक, अरुणचूड़।
5. मेंढक- दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक, भेक, शालूर।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*