MP Board 2025: एमपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल और इंटरनल की डेट बढ़ाई, इस डेट तक कर सकेंगे मार्क्स सबमिट

1 minute read
MP Board 2025

MP Board 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 2025 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट मार्क्स को सबमिट करने की डेट को बढ़ाकर 6 अप्रैल, 2025 कर दिया है। बताना चाहेंगे पहले यह डेट 30 मार्च 2025 थी। MPBSE के अनुसार 6 अप्रैल के बाद किसी भी हाल में प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। यानी स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को तय समय-सीमा के भीतर ही मार्क्स अपलोड करने होंगे। 

प्रैक्टिकल मार्क्स सबमिट करने के दिशा-निर्देश

ध्यान दें कि जो परीक्षार्थी नियमित रूप से स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रैक्टिकल मार्क्स को अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से बोर्ड को भेजना होगा। वहीं प्राइवेट परीक्षार्थियों को अपने एग्जाम सेंटर पर जाकर 6 अप्रैल से पहले मार्क्स सबमिट करने होंगे। जबकि सभी स्कूलों को ऑनलाइन अंकों को अपलोड करना होगा।

MP Board 2025: प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स 

MPBSE 2025 के प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट्स पहले से निर्धारित की गई थीं। सामान्य परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, स्वयं अध्ययन (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी।

MPBSE Class 10, 12 Results 2025: ऐसे करें रिज़ल्ट चेक और डाउनलोड

परीक्षार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके 10वीं और 12वीं एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को देख सकेंगे।

  • सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर ‘MP Board Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट डिस्प्ले स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद डाउनलोड फ़ाइल पर क्लिक करके अपना रिज़ल्ट डाउनलोड कर लें।  
  • भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट मार्क्स की डेट (MP Board 2025, MPBSE Result 2025) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*