MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, इन विषयों में मिलेंगे बोनस अंक 

1 minute read
MP Board ke students ko milenge bonas ank

MP Board Result 2024 : लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आपको बता दें की एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज 24 अप्रैल को जारी होने जा रहा है। छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर अपने 10वीं, 12वीं परिणाम को चेक कर सकेंगे। बता दें की बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को एक एक विषय में बोनस अंक दिए जाने की बात की जा रही है।

इन विषयों में मिल सकते हैं बोनस मार्क्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास के अंग्रेजी के पेपर में स्टूडेंट्स को बोनस अंक दिए जा सकते हैं। वहीं कक्षा 12वीं साइंस साइड के स्टूडेंट्स को केमिस्ट्री के पेपर में बोनस अंक प्रदान किए जा सकते हैं। 

MP Board 10th 12th Result 2024 Live : एमपी बोर्ड का रिजल्ट आज, ये रहा Direct Link

इन कारणों से दिए जाएंगे बोनस अंक 

मूल्यांकनकर्ताओं की कमेटी ने सभी प्रश्नों की जांच की तो पाया कि कई प्रश्नों के आदर्श उत्तर में गलती निकली है। 12वीं के रसायनशास्त्र (केमिस्ट्री) के दो प्रश्नों में गलती मिली है। वहीं 10वीं क्लास के अंग्रेजी के पेपर में एक प्रश्न में गलती पाई गई है। इस कारण से स्टूडेंट्स को बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा 12वीं के केमिस्ट्री के हिंदी माध्यम के सेट A के पेपर में एक प्रश्न में अनुवाद संबंधी गलती पाई गई है। इस प्रश्न के लिए भी स्टूडेंट्स को बोनस अंक प्रदान किया जाएगा। 

MP Board Result 2024 10th 12th Link: MPBSE mobile app से भी कर सकते हैं स्टूडेंट्स अपना बोर्ड रिजल्ट चेक

मैथ्स में भी मिलेंगे बोस अंक 

इस बार एमपी बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है कि मैथ्स के पेपर में यदि किसी स्टूडेंट का उत्तर गलत है लेकिन उसने किसी अन्य विधि से प्रश्न को हल किया है तो उसे प्रश्न हल करने की विधि के आधार पर ही उत्तर गलत होने के बावजूद भी उस प्रश्न के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे। लेकिन ऐसा केवल चार प्रश्नों के लिए किया जाएगा।  

आशा है कि आपको MP Board Result 2024 एग्जाम के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*