एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी 

1 minute read
MP Board 2024 : mp board 5vi aur 8vi kakshao ki board parikshao ke liye time table jari

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश बोर्ड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च 2024 से आरम्भ हो जाएंगी।  

6 मार्च को होगी पहली परीक्षा 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च 2024 से शुरू होकर दिनांक 13 मार्च 2024 चलेंगीं। वहीं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं दिनांक 6 मार्च 2024 से लेकर 14 मार्च 2024 तक चलेंगी। 

एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 5वीं क्लास का टाइमटेबल 

यहाँ एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 5वीं क्लास का टाइमटेबल दिया जा रहा है : 

6 मार्च 2024 प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
7 मार्च 2024 गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
11 मार्च 2024 द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
12 मार्च 2024 पर्यावरण अध्ययन
13 मार्च 2024 अतिरिक्त भाषा

एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 8वीं क्लास का टाइमटेबल 

6 मार्च 2024 प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
7 मार्च 2024 गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
11 मार्च 2024 द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
12 मार्च 2024 विज्ञान 
13 मार्च 2024 तृतीय भाषा 
14 मार्च 2024 सामाजिक विज्ञान 

यह भी पढ़ें : MP Board 2024:MP बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बड़ा अपडेट,मिलेगी विशेष सुविधा

आशा है कि आपको MP Board एग्जाम शेड्यूल के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*