MP Board 2024:उत्तर जानते हुए भी लिखते समय न करें ये गलतियां, जानें ज़रूरी टिप्स 

1 minute read
MP Board 2024 uttar janate hue bhi likhte samay na karein ye galtiyaan

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। एक गलती से उत्तर आते हुए भी मार्क्स कट सकते हैं। यहाँ दिए जा रहे टिप्स स्टूडेंट्स को ऐसी गलतियां करने से बचाएंगे।  

एमपी बोर्ड के समय अच्छे मार्क्स हासिल करने में मदद करेंगे ये टिप्स 

  • क्वेश्चन पेपर को ठीक से पढ़ें : कई बार स्टूडेंट्स क्वेश्चन पेपर में पढ़ कुछ लेते हैं जबकि उसका अर्थ कुछ और ही निकल रहा होता है। प्रश्नपत्र को पढ़ने में कभी भी जल्दबाज़ी न करें और क्वेश्चन पेपर को अच्छी तरह से पढ़ें। 
  • उत्तर लिखने से पहले उसके बारे में मन में प्लानिंग कर लें : किसी भी उत्तर को लिखने से पहले उसकी भूमिका मन में बना लें और फिर उत्तर लिखें। आप मन में उस प्रश्न के उत्तर से संबंधित पॉइंट्स सोच सकते हैं और फिर उत्तर को अच्छे से लिखें।  
  • तय कर लें कि पहले क्या करें और क्या नहीं : एमपी बोर्ड की ओर से यह कहीं भी नहीं कहा गया है कि आपको सीरियल वाइज़ प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं। आपको जिन प्रश्नों के उत्तर अच्छे से आते हैं उन्हें पहले करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप पेपर अच्छे से दे सकेंगे। 
  • शब्द सीमा को ध्यान में रखते हुए उत्तर लिखें : उत्तर लिखने का यह मतलब नहीं है कि आप समय सीना का ध्यान न रखें और कितना भी लम्बा उत्तर लिख दें। अधिक लम्बा उत्तर लिखने से कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपका समय ही ख़राब होगा। उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का हमेशा ध्यान रखें।  
  • कॉपी में काटपीट न करें : बोर्ड की कॉपी में उत्तर लिखते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और काटपीट करने से बचें। अधिक काटपीट वाली कॉपी से कॉपी चेक करने वाले पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

यह भी पढ़ें :MP Board 2024 : दो से अधिक विषयों में नक़ल करते हुए पकड़े जाने पर एग्जाम कर दिया जाएगा कैंसल

इन बातों का भी रखें ख्याल 

एमपी बोर्ड का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए यहाँ कुछ अतिरिक्त टिप्स भी दिए जा रहे हैं : 

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें : परीक्षा केंद्र पर हमेशा समय से पहुंचें। अगर आप एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचेंगे तो आप घबरा जाएंगे। इसका असर आपके एग्जाम पर पड़ेगा और आप एग्जाम अच्छे से नहीं दे सकेंगे।   
  • कम से कम दो पेन रखें : बोर्ड एग्जाम के समय कम से कम दो पेन अवश्य लेकर जाएं ताकि एक पेन ख़राब भी हो जाए तो आप दूसरे पेन से उत्तर लिख सकें।  
  • पेपर लिखने के बाद एक बार अच्छे से पढ़ लें : प्रश्न पत्र लिखने के बाद उसे अच्छे से एक बार पढ़ लें ताकि आप यह सुनिश्चित कर सकें कि आपने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। 

आशा है कि आपको MP Board एग्जाम के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*