MP Board 2024 : हिंदी की परीक्षा के साथ एमपी बोर्ड 12वीं के बोर्ड एग्जाम आरंभ,स्टूडेंट्स को नहीं मिलेंगी सप्लीमेंट्री कॉपी 

1 minute read
MP Board 2024 : hindi ki pariksha ke sath mp board 12vi ke board exams aarambh

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी हैं। आज 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर संपन्न होगा। स्टूडेंट्स को इस बार एमपी बोर्ड की तरफ से सप्लीमेंट्री कॉपी न दिए जाने का फैसला लिया गया है। इस कारण से स्टूडेंट्स को दी गई कॉपी का सही प्रकार से उपयोग करने की सलाह दी जाती है।  

छात्रों को दी जाने वाली कॉपी में होंगे कुल 32 पृष्ठ 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं के स्टूडेंट्स को कुल 32 पृष्ठों की आंसर शीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसी एक कॉपी में स्टूडेंट्स को अपना पूरा प्रश्नपत्र हल करना होगा। स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे इस कॉपी में दी गई जगह का सफाई से उपयोग करें क्योंकि उन्हें इस कॉपी के भर जाने के बाद सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी।  

धांधली को रोकने के लिए लिया गया निर्णय 

मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा बोर्ड एग्जाम में होने वाली धांधली को रोकने के लिए स्टूडेंट्स को इस बार सप्लीमेंट्री कॉपी न दिए जाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल इस बार एमपी बोर्ड की सभी आंसर शीट्स पर एमपी बोर्ड की ओर से दिया जाने वाला क्यूआर कोड बना होगा। केंद्राध्यक्ष एमपी बोर्ड के द्वारा दी गई ऐप के माध्यम से स्कैन करके उस स्टूडेंट्स के बारे में उस क्यूआर कोड के बारे में पता कर सकते हैं। पहले स्टूडेंट्स बोर्ड कॉपी बदल दिया करते थे। लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर सकेंगे।  

यह भी पढ़ें : MP Board 2024 : दो से अधिक विषयों में नक़ल करते हुए पकड़े जाने पर एग्जाम कर दिया जाएगा कैंसल

5 मार्च तक चलेंगी बोर्ड परीक्षाएं 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 से लेकर 5 मार्च 2024 तक चलेंगी। इसके अलावा अगर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की बात की जाए तो वे कल यानी दिनांक 5 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी हैं और दिनांक 28 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी।  

आशा है कि आपको MP Board एग्जाम के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*