MP Board 2024 : मध्य प्रदेश बोर्ड ने पेपर लीक से बचने के लिए निकाला नया तरीका कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में जिलों के अनुसार होंगे अलग पेपर 

1 minute read
MP Board 2024 mp board ne paper leak se bachne ke liye nikala naya tarika

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इन दिनों पारदर्शी तरीके से बोर्ड एग्जाम कराने की कोशिश में लगा हुआ है। इस बार बोर्ड के द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने से लेकर परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैयार करने जैसे इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए पेपर लीक को रोकने के लिए एमपी बोर्ड एक नया नियम लेकर आ रहा है। अब से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रत्येक जिले के लिए अलग प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। 

जिलेवार तरीके से तैयार किए जाएंगे प्रश्नपत्र 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पेपर लीक से बचने के लिए एक नया फार्मूला निकाला गया है। इस नए फॉर्मूले के तहत मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए बोर्ड के अलग अलग प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे। इस नए फॉर्मूले से पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। इसके अलावा अतिसंवेदनशील केंद्रों पर पेपर बोर्ड परीक्षा वाले दिन ही फोटोकॉपी के माध्यम से स्टूडेंट्स में बांटा जाएगा।  

यह भी पढ़ें :  MP Board 2024 : एमपी बोर्ड की कॉपियों पर लगेंगे बार कोड, छात्र नहीं मांग सकेंगे सप्लीमेंट्री कॉपी,जानिए गाइडलाइंस

10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए भी किया जाएगा प्रयोग 

यदि मध्य प्रदेश बोर्ड का यह प्रयोग सफल रहता है तो एमपी बोर्ड द्वारा यह प्रयोग अगले वर्ष से बड़ी बोर्ड कक्षाओं यानी कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए भी लागू किया जाएगा। बोर्ड द्वारा इस बार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।  

स्कूल से दूर निर्धारित किए जाएंगे परीक्षा केंद्र 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसके साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च 2024 से शुरू होकर 14 मार्च 2024 तक चलेंगी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड एग्जाम के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स के स्कूलों को हर बार की तरह परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र को स्कूलों से 10 किलोमीटर दूर बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। एमपी बोर्ड द्वारा यह नियम पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। 

आशा है कि आपको MP Board एग्जाम के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*