MP Board Result 2025: जल्द जारी होगा मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

1 minute read
MP Board Result 2025

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। MPBSE द्वारा रिजल्ट की घोषणा के बाद परीक्षार्थी सीधे इस लिंक mpbse.nic. या mpresults.nic.in से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बताना चाहेंगे परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं और इसके साथ साथ एमपी बोर्ड के ट्विटर हैंडल को भी चेक कर सकते हैं। 

MP Board Result 2025: ऐसे करें रिज़ल्ट चेक और डाउनलोड 

कक्षा 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट चेक करने के लिए MPBSE द्वारा दो आधिकारिक वेबसाइट्स दी गई हैं:- mpbse.nic. या mpresults.nic.in आप इन वेबसाइट्स पर जाकर मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के कक्षा 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic. या mpresults.nic.in पर जाएं।  
  2. इसके बाद होम पेज पर “कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 / कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025″ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर और कैप्चा फिल करें।  
  4. अब आपके सामने MP Board 10वीं-12वीं का रिज़ल्ट ओपन हो जाएगा।  
  5. इसके बाद डाउनलोड फ़ाइल पर क्लिक करके अपना रिज़ल्ट डाउनलोड कर लें।  
  6. भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।

MP Board 10th, 12th Result 2025

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 10वीं, 12वीं कक्षा बोर्ड की परीक्षा फरवरी से मार्च के माह में आयोजित की गई थी जिसमें 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हुई थी और 25 मार्च को समाप्त हुई। जबकि दसवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की गई।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट (MP Board 10th, 12th Result 2025) की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*