MP Board Result 2024: जानिए MP Board 12वीं पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

1 minute read
MP Board Result 2024

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी, जिसके बाद स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MP Board Result 20 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है। MP बोर्ड क्लास 12th का रिजल्ट कैंडिडेट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 12वीं कक्षा में करीब 7 लाख उपस्थित हुए थे।

कक्षा 12वीं के लिए 33% पासिंग मार्क्स रखे गए हैं। हालांकि कुछ ऐसे सब्जेक्ट भी हैं जिसमें प्रैक्टिकल और थ्योरी के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया है जैसे थ्योरी 70 अंकों की है जिसमें मिनिमम 25 अंक लाने अनिवार्य हैं। वहीं कुछ में 80 अंक रखे गए हैं जिनमें 26 अंक लाने आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें : MP Board Result 2024 : पिछले 5 साल में कैसा रहा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट और पास प्रतिशत

कितने चाहिए MP Board Class 12th 2024 में पासिंग मार्क्स?

MP board 12वीं पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, यह नीचे टेबल के माध्यम से बताया गया है-

थ्योरी और प्रैक्टिकल

पेपरमैक्सिमम मार्क्समिनिमम मार्क्स
थ्योरी7025
प्रैक्टिकल308

सब्जेक्ट्स

सब्जेक्ट्सथ्योरी मार्क्सथ्योरी में पासिंग मार्क्स
मैथ्स10033
साइंस10033
सोशल साइंस10033
इंग्लिश10033
हिंदी10033

MP Board Result 2024 कैसे करें चेक

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके 10वीं और 12वीं एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को देख सकेंगे।

  • MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • अब 10वीं और 12वीं MP Board Result 2024 का ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, आवेदन संख्या और कैप्चर कोड दर्ज करें।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब एमपी बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर होगा ।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिकॉर्ड रखने के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2024 का एक प्रिंट सुरक्षित रख लें।

उम्मीद है आप सभी को MP Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*