MP Board 2024:बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए 1 जनवरी से विशेष हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा मध्य प्रदेश बोर्ड 

1 minute read
MP Board 2024 : board students ke liye 1 january se vishesh helpline shuru karne ja raha madhya pradesh board

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेज़ की परीक्षाएं दिनांक 5.2.2024 और 6.2.2024 को आयोजित की जाएंगी। 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए एक नई सुविधा करने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड एग्ज़ाम्स से संबंधित एक हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। यह हेल्पलाइन 1 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी 

18 काउंसलर्स किए जाएंगे नियुक्त 

मध्य प्रदेश द्वारा बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन की सुविधा उन्हें तनाव से बचाने और परीक्षा से संबंधित उनकी परीक्षाओं का निवारण करने के लिए की जा रही है। इसके लिए मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से विशेष रूप से 18 काउंसलर्स की नियुक्ति की जाएगी। ये काउंसलर्स बोर्ड स्टूडेंट्स से बात कर उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे।  

सुबह से लेकर रात तक जारी रहेगी हेल्पलाइन की सेवा 

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए शुरू की जा रही यह हेल्पलाइन सेवा सुबह से लेकर रात्रि तक जारी रहेगी। छात्र किसी भी समय सुबह से रात के बीच हेल्पलाइन पर फोन करके मदद ले सकते हैं।  सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और काउंसलर्स फोन पर ही बच्चों की समस्याऐं हल करेंगे। यह हेल्पलाइन सेवा 1 जनवरी 2024 से शुरू की जाएगी और इसका नंबर भी मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।  

लोकसभा चुनावों के कारण जल्दी शुरू हो रहे हैं बोर्ड एग्ज़ाम्स 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेज़ की परीक्षाएं दिनांक 5.2.2024 और 6.2.2024 को आयोजित की जाएंगी। प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित कराई जाती थीं। परन्तु इस बार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण मध्य प्रदेश बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं को एक महीना पहले फरवरी में आयोजित कराए जाने का फैसला लिया है।  

यह भी पढ़ें : MP Board 2024:MP बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बड़ा अपडेट,मिलेगी विशेष सुविधा

आशा है कि आपको MP Board के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*