MP Board 2024: 5वीं और 8वीं में भाषा के लिए एनसीईआरटी का ऑप्शन चुनने वाले स्टूडेंट्स को अलग से दी जाएंगी आंसरशीट्स 

1 minute read
MP Board 2024: 5vi aur 8vi mein bhasha ke liye ncert ka option chunne wale students ko alag se di jayengi answer sheets

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इन दिनों कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं आयोजित करा रहा है। इस बार एमपी बोर्ड द्वारा भाषा के लिए एनसीईआरटी का विकल्प चयन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग से आंसरशीट्स प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।  

भाषा विषयों के लिए तैयार किए गए अलग अलग प्रश्नपत्र 

इस समय एमपी बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एमपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इन बोर्ड एग्ज़ाम्स में भाषा के  विषयों के लिए अलग अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। इस बार छात्रों को भाषा के पेपर (हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत) के लिए छात्रों को एससीईआरटी या एनसीईआरटी का ऑप्शन चुनना था। इस आधार पर स्टूडेंट्स के लिए अलग अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें : MP Board 2024 : एमपी बोर्ड की कॉपियों पर लगेंगे बार कोड, छात्र नहीं मांग सकेंगे सप्लीमेंट्री कॉपी,जानिए गाइडलाइंस

एनसीईआरटी ऑप्शन चुनने वाले स्टूडेंस्ट्स को दो उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान की जाएंगी 

इस बारे  में एमपी बोर्ड ने सभी जिला प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर्स को आदेश जारी किए हैं कि राज्य स्तर से उपलब्ध कराई गई आन्सरशीट्स एससीईआरटी पाठ्यक्रम आधारित प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयार की जाएं। इस कारण से भाषा के प्रश्नपत्रों में एनसीईआरटी ऑप्शन चुनने वाले स्टूडेंस्ट्स को दो उत्तर पुस्तिकाएं स्टेपल कर बांटी जाएं। 

26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स दे रहे 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 

इस बार एमपी बोर्ड में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल 26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कुल 14,000 से अधिक स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड की 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठे हैं। वहीं प्राइवेट स्कूलों की बात जाए तो इस बार इस परीक्षा में 25 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। 

आशा है कि आपको MP Board एग्जाम के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*