MP Board 2024 : 10वीं और 12वीं के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड ने प्रैक्टिकल गाइडलाइंस और शेड्यूल जारी किया 

1 minute read
MP Board 2024 : 10vi aur 12vi ke liye madhya pradesh board ne practical guidelines aur schedule jari

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल एग्ज़ाम्स का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।  

इस तारीख तक चलेंगी प्रैक्टिकल क्लासेज़ 

एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के बोर्ड क्लासेज़ के रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम  5 मार्च से 20 मार्च के बीच उनके अपने स्कूल में होंगे जबकि प्राइवेट छात्रों के  प्रैक्टिकल एग्जाम उनके लिए आवंटित परीक्षा केंद्र में 6 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित किए जाएंगे। यानी पहले प्राइवेट वालों के प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे और उसके बाद रेगुलर वालों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। 

गाइडलाइंस भी की गईं जारी 

एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लासेज़ के लिए प्रैक्टिकल शेड्यूल जारी करने के साथ साथ प्रैक्टिकल एग्ज़ाम्स से संबंधित कुछ गाइडलाइंस भी जारी की हैं। गाइडलाइन में उन सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं, जो प्रैक्टिकल एग्ज़ाम्स से संबंधित स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी, टीचर्स और  स्टूडेंट्स के दिमाग में आ सकते हैं। 

ऐसे करें प्रैक्टिकल शेड्यूल डाउनलोड 

यहाँ एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है : 

  • सबसे  पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in. पर जाएं।  
  • होमपेज पर जाकर टाइमटेबल टैब पर क्लिक करने के बाद एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल 2024 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल 2024 डाउनलोड कर लें।  
  • विद्यार्थी चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : MP Board 2024:MP बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बड़ा अपडेट,मिलेगी विशेष सुविधा

आशा है कि आपको MP Board प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*