महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी भाग में एक राज्य है। यह देश का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। महाराष्ट्र राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह राज्य काफी सुर्खियों में रहता है क्योंकि यहां विधानसभा की 288 सीटें और लोकसभा की 48 सीटें हैं। महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिदें हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में जानेंगे।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार सीएम के पास होता है। इसे भारत के  संविधान के अनुच्छेद 164 में बताया गया है कि सीेएम की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस राजनीतिक पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि चीफ मीनिस्टर राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मुख्यमंत्री कार्यकाल
यशवंतराव चव्हाण1960 से 1962 तक
मारोतराव कन्नमवार1962 से 1963 तक
वसंतराव नाइक1963 से 1975 तक
वसंत दादा पाटिल1977 से 1978 तक
शरद पवार1978 से 1980 तक
एआर अंतुले1980 से 1982 तक
बाबासाहेब भोसले1982 से 1983 तक
वसंतदादा पाटिल1983 से 1985 तक
शिवाजीराव पाटिल1985 से 1986 तक
शंकरराव चव्हाण1986 से 1988 तक
सुधाकरराव नाइक1988 से 1991 तक
शरद पवार1991 से 1993 तक
मनोहर जोशी1995 से 1999 तक
नारायण राणे1999 से 1999 तक
विलासराव देशमुख1999 से 2003 तक
सुशील कुमार शिंदे2003 से 2004 तक
विलासराव देशमुख2004 से 2008 तक
अशोक चव्हारण2008 से 2010 तक
पृथ्वीराज चव्हारण2010 से 2014 तक
देवेन्द्र फड़नवीस2014 से 2019 तक
उद्धव ठाकरे2019 से 2022 तक
एकनाथ शिंदे2022 से वर्तमान तक।

महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण थे। बाॅम्बे राज्य अलग होने के बाद महाराष्ट्र राज्य के गठन होने के बाद 1 मई 1960 के यशवंत चव्हारण ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। चव्हाण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे। इनके कार्यकाल में शिक्षा और टेक्नोलाॅजी आदि क्षेत्रों में विकास हुआ था। राजनीतिक इतिहास में इन्हें अच्छे कामों के लिए आज भी याद किया जाता है। 

महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। इनका राजनीतिक करियर 1980 दशक से शिवसेना पार्टी से शुरू हुआ था। 2004 में इन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। 2014 में इनको पहली महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया था।

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है?

सीएम बनने के लिए हमारे भारत के संविधान में योग्यता के बारे में नहीं बताया गया है जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता CM के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी Age 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है इसे भारत के संविधान में भी उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल करता है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे पद से हटा सकता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य जानेंगेः

  • सीएम राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • आपातकाल के दौरान वह संकट प्रबंधक के रूप में कार्य करता है।  
  • सीएम गवर्नर को किसी भी पर्सन को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • सीएम अपने सभी मिनिस्टरों की गतिविधयों की निगरानी करता है। 
  • जनता के प्रति काम न करने वाले मंत्रियों को पद से हटाना
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिस कर सकता है। 
  • अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा देता है, तो पूरे मंत्रीमंडल को इस्तीफा देना पड़ता है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- यशवंतराव चव्हाण।

2- महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं।

3- 2005 में महाराष्ट्र का सीएम कौन था?

उत्तर- विलासराव देशमुख।

4- मुख्यमंत्री के वेतन का निर्धारण कौन करता है?

उत्तर- राज्य विधायिका।

5- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का कितना वेतन होता है?

उत्तर- INR 3,40,000 प्रतिमाह।

6- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है। 

7- महारष्ट्र का सबसे युवा सीएम कौन था?

उत्तर- शरद पवार।

8- महाराष्ट्र में अब तक कितने मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

महाराष्ट्र में अब तक 20 मुख्यमंत्री हो चुके हैं। 

10- 1996 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन था?

मनोहर जोशी।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालअसम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

महाराष्ट्र राज्य का गठन कब हुआ था?

महाराष्ट्र राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था

महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

महाराष्ट्र के वर्तमान मख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। 

महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

यशवंतराव चव्हाण।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*