Lift Act Kya Hai : लिफ्ट एक्ट क्या है और यह क्यों जरूरी है?

1 minute read
लिफ्ट एक्ट

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में हम लिफ्ट एक्ट के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

लिफ्ट एक्ट क्या है?

लिफ्ट एक्ट अलग-अलग राज्यों के हिसाब से नियम और कानून बनाने के लिए है। बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट की व्यवस्था को अच्छी तरह से मेंटेन रखने के लिए कुछ राज्यों में एक एक्ट लागू किया गया है। 2023 की शुरुआत में उपभोक्ता मंत्रालय ने राज्यों को एक पत्र भेजकर लिफ्ट को लेकर जागरूक किया। लिफ्ट को लेकर हुई घटनाओं के बाद से लिफ्ट एक्ट को लेकर उम्मीद बन गई है। इन दिनों उत्तर प्रदेश लिफ्ट एक्ट को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

लिफ्ट एक्ट

लिफ्ट एक्ट क्यों जरूरी है?

लिफ्ट एक्ट क्यों जरूरी है के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • लिफ्ट एक्ट के लागू होने से हादसों में कमी आएगी और लोगों के लिए सहूलियत रहेगी।
  • प्रत्येक राज्य का लिफ्ट अधिनियम उस राज्य के भीतर लिफ्टों और लिफ्टों के लिए प्रक्रियाओं, शुल्क संरचना और समयसीमा को परिभाषित करता है। 
  • अधिनियम में मौजूदा इमारतों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए दिशानिर्देश भी शामिल हैं।
  • लिफ्ट के रख-रखाव औरल समय-समय पर जांच का प्रावधान शामिल है।
  • लिफ्ट एक्ट लागू होने के बाद अर्थदंड आदि प्रावधान शामिल हैं। 
  • लिफ्ट एक्ट, लिफ्ट में टेक्नॉलॉजी और इलेक्ट्राॅनिक डिवाइसेज लगाने के लिए जरूरी है।
लिफ्ट एक्ट

इन राज्यों में लागू है नियम

देश में अब तक कई राज्यों ने लिफ्ट एक्ट लागू करने के लिए नियम बनाए हैं। लिफ्ट एक्ट में सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां वर्ष 1939 में कानून बनकर लागू हुआ था। इस एक्ट में लिफ्ट और एक्सेलेटर को लेकर नियम बनाए गए हैं और लिफ्ट एक्ट में कई बार बदलाव हो सकते हैं। अभी तक सिर्फ महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, हरियाणा, असम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने अपने यहां लिफ्ट एक्ट लागू करते हुए नियम और कानून बनाए हैं। 

FAQs

लिफ्ट एक्ट क्या है?

लिफ्ट एक्ट के लागू होने से लिफ्ट को लेकर नियम-कानून लागू हो जाएंगे।

लिफ्ट एक्ट उत्तर प्रदेश में लागू है?

लिफ्ट एक्ट को यूपी सरकार इस कानून को पुख्ता तौर पर तैयार करना चाहती है।

एक लिफ्ट की औसतन आयु कितनी होती है?

रखरखाव को ध्यान में रखते हुए एक लिफ्ट की औसतन औसत आयु 20 से 25 वर्ष ही हो सकती है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको लिफ्ट एक्ट के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*