कांति का पर्यायवाची शब्द |Kanti ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए कांति के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
कांति का पर्यायवाची शब्द

कांति के पर्यायवाची शब्द चमक,ज्योति, आलोक, उजास, दमक तेज, आभा, प्रभा और प्रकाश होते हैं। यहां हम कांति के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, कांति के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और क वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

कांति का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां कांति के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. चमक 
  2. ज्योति 
  3. आलोक 
  4. उजास 
  5. दमक  
  6. तेज 
  7. आभा 
  8. प्रभा 
  9. प्रकाश 

यह भी पढ़ें :

कांति के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

कांति के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. दीपक की ज्योति जलाने पर कमरे का अंधेरा दूर हो गया।  
  2. मुफ्त के पैसे देखकर नीरज की आँखों में चमक आ गई।  
  3. बल्ब जलाते ही पूरा कमरा प्रकाश से भर उठा।  
  4. संतों के चेहरे पर एक आलौकिक आभा होती है।  
  5. सूर्य का आलोक पूरे जगत को रोशन करता है।

क से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

क से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. किसान – हलधर, खेतिहर, कृषक, भूमिपुत्र, अन्नदाता
  2. कीर्ति – यश, शोहरत, प्रसिद्धि, ख्याति, प्रतिष्ठा 
  3.  कमल – नीरज, सरोज, पद्मा, नलिन, जलज, शतदल, पुष्कर 
  4. केसरी – मृगराज, वनराज, सिंह, शेर, मृगेंद्र 
  5. क्रोध – गुस्सा, रोष, आक्रोश, अमर्ष, कोप  

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*