गिरि का पर्यायवाची शब्द – Giri Ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए गिरि के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
गिरि का पर्यायवाची शब्द

Giri Ka Paryayvachi Shabd पर्वत, महीधर, शिखर, धरणीधर, पहाड़, शैल, अचल, नग, भूधर, नगपति, अद्रि , तुंग, मेरु, धराधर, गिरिराज, भूमिधर और भूभृत होते हैं। यहां हम गिरि के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, गिरि के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और ग वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

गिरि का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां गिरि के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. पर्वत
2. महीधर
3. शिखर
4. धरणीधर
5. पहाड़
6. शैल
7. अचल
8. नग
9. भूधर
10. नगपति
11. अद्रि
12. तुंग
13. मेरु
14. धराधर
15. गिरिराज
16. भूमिधर
17. भूभृत 

यह भी पढ़ें :

गिरि के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

गिरि के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार हैं:-

1. दक्षिण भारत में श्री शैल पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है।
2. यह पहाड़ बहुत विशाल और ऊँचा होने के कारण दूर से भी साफ नज़र आ जाता है। 
3. अंशुल को शिखर की चोटी पर चढ़ने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ा। 
4. मेरु पर्वत का कई प्रचलित लोक कथाओं में जिक्र मिलता है।
5. इस महीधर की चोटी से पानी की धाराएं बह कर नदी में मिल जाती है। 

ग से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ग से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. गरुड़ – खगेश, खगपति, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।
2. गाय – भद्रा, गौरी, सुरभी, धेनु, गऊ, गौ,गैया, पयसि्वनी,दोग्धी।
3. गंगा – देवनदी, भागीरथी, सुरसरिता, जाह्नवी, मन्दाकिनी विष्णुपदी, सुरसरि, देवपगा, त्रिपथगा, सुरधुनी।
4. गुण– विशेषता, खूबी, योग्यता, निपुणता, प्रवीणता, काबिलियत।
5. गजवदन – विनायक, विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजानन।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*