Maa ka Paryayvachi Shabd: माँ के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Maa ka Paryayvachi Shabd

Maa ka Paryayvachi Shabd: माँ एक ऐसा शब्द जो प्रेम, त्याग और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। यह केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि भावनाओं का महासागर है, जिसमें स्नेह, सुरक्षा और अपनापन समाया हुआ है। अलग-अलग भाषाओं और साहित्य में माँ को कई नामों से पुकारा जाता है, लेकिन भावना हमेशा एक ही रहती है असीम प्रेम और देखभाल। हिंदी भाषा में माँ के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जैसे जननी, मातृ, मातर, आई, मम्मी, अम्बा, धात्री, महतारी, प्रसू और जनयित्री। ये सभी शब्द माँ के अलग-अलग स्वरूपों को दर्शाते हैं। इस ब्लॉग में हम न केवल इन शब्दों को समझेंगे, बल्कि उनके वाक्यों में प्रयोग भी देखेंगे, जिससे इनका सही अर्थ और महत्व स्पष्ट हो सके।

माँ के पर्यायवाची शब्द

माँ के पर्यायवाची शब्द (Maa ka Paryayvachi Shabd) इस प्रकार हैं:

  1. अंबा
  2. माता
  3. जननी
  4. जन्मदात्री
  5. प्रसूता
  6. अम्बिका
  7. अम्मा
  8. धात्री
  9. प्रसू

माँ पर्यायवाची शब्द का वाक्यों में प्रयोग

  1.  मां देवियों का रूप है जो निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों और परिवार के लिए डटकर खड़ी रहती है।
  2. माँ अन्नपूर्णा, लक्ष्मी और ममता की मिसाल होती है।
  3. एक माँ वो भी समझती है जो बच्चा कहता नहीं है।
  4. माँ जी घर में दिल की धड़कन है और उसके बिना, कोई दिल नहीं धड़कता है।
  5. माँ मुझे बुला रही है।
  6. जननी अपने बच्चों के सुख-दुःख का सबसे बड़ा सहारा होती है।
  7. एक मातृ समान कोई दूसरा रिश्ता इतना निस्वार्थ नहीं हो सकता।
  8. बचपन में जब भी डर लगता था, मैं दौड़कर अपनी आई की गोद में छिप जाता था।
  9. भारत में माँ को अम्बा और दुर्गा के रूप में पूजनीय माना जाता है।
  10. एक जनयित्री अपने बच्चे को सिर्फ जन्म ही नहीं देती, बल्कि उसके भविष्य को संवारती भी है।

म से पर्यायवाची शब्द

  1. मोक्ष- कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परम पद।
  2. मुलाकात– मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन।
  3. मधुप- भ्रमर, अलि, भौंरा, भृंग, षट्पद, मधुकर, द्विरेफ, चंचरीक, मिलिंद ।
  4. मुर्गा- कुक्कुट, ताम्रचूड़, तमचुर, अरुणशिक, अरुणचूड़।
  5. मेंढक- दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक, भेक, शालूर।
  6. मैना- चित्रलोचना, सारिका, मधुरालया। 
  7. मोर- शिखी, शिव-सुत-वाहन, कलाजी, सारंग, नीलकंठ, केकी, मयूर ।
  8. मूँगा- रक्तमणि, रक्तांग, प्रवाल, विद्रुम ।
  9. मोती- मोक्तिक, मुक्ता, शशिप्रभ, सीपिज।

संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*