JEE Paper 1 Final Answer Key 2024 : जेईई मेन के दूसरे सेशन की फाइनल आंसर की जल्द, jeemain.nta.ac.in पर करें चेक

1 minute read
JEE Paper 1 Final Answer Key 2024

JEE Paper 1 Final Answer Key 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains) 2024 सेशन 2 के लिए फाइनल आंसर की जल्द जारी करेगी। एक बार आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, जेईई मेन 2024 की फाइनल आंसर की (JEE Paper 1 Final Answer Key 2024) 16 अप्रैल 2024 तक जारी की जाएगी। यदि उम्मीदवार द्वारा की गई चुनौतियां सही पाई जाती हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। 

कैंडिडेट्स को बता दें कि जेईई मेन फाइनल आंसर की 2024 की जांच करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी। रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर जेईई मेन अप्रैल सेशन का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- JEE Main Session 2 Result 2024 : जेईई मेन के दूसरे सेशन का रिजल्ट 25 अप्रैल तक हो सकता है जारी, इस तरह कर पाएंगे चेक

इन तारीखों पर हुई थीं परीक्षाएं

जेईई मेन सेशन 2 में B.E/B.Tech के लिए परीक्षा 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर के 319 शहरों (भारत के बाहर 22 शहरों सहित) में आयोजित की गई थी।

JEE Paper 1 Final Answer Key 2024 : फाइनल आंसर-की कैसे चेक करें?

यहां जेईई मेन 2024 की आंसर-की (JEE Paper 2024) चेक करने के स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले IIT JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2024 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स लॉगिन डिटेल सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अब कैंडिडेट्स आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें
  • आंसर-की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Main Exam 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Paper 1 Final Answer Key 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*