JEE Main Session 2 Result 2024 : जेईई मेन के दूसरे सेशन का रिजल्ट 25 अप्रैल तक हो सकता है जारी, इस तरह कर पाएंगे चेक

1 minute read
JEE Main Session 2 Result 2024

JEE Main Session 2 Result 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains) 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट 25 अप्रैल 2024 तक जारी किया जा सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी तक ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है।

कैंडिडेट्स को बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक सकते हैं। जेईई मेन प्रश्न पत्र, रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।

जेईई मेन सेशन 2 में B.E/B.Tech के लिए परीक्षा 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर के 319 शहरों (भारत के बाहर 22 शहरों सहित) में आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Main Session 2 Result 2024 कैसे चेक करें?

JEE Main B Arch Result 2024 इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट/स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।
  • अब विडों ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स को मांगी गई डिटेल यानि एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Main Rank Predictor 2024 : जेईई मेन में इतने अंकों पर मिल सकती है टाॅप-100 में जगह, ये है रैंक की पूरी गणित

JEE Main Exam 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Session 2 Result 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*