छात्राओं को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता की ट्रेनिंग देने के लिए अभियान चलाएगी उत्तर प्रदेश सरकार 

1 minute read
chaatraaon ko aatmraksha aur aatmnirbharta ki training dene ke liye abhiyaan chalayegi up sarkar

उत्तर प्रदेश सरकार छात्राओं को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता की ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए एक अभियान शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए नए प्रयोग कर रही है। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में गर्ल स्टूडेंट्स को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के लिए एक कैम्पेन की शुरुआत करने जा रही है। इस कैंपेन में सुरक्षा और आत्मनिर्भता के अलावा छात्राओं को कानूनी जानकारी भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिखाएंगे जागरूकता रैली को हरी झंडी 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूलों के अंदर सेमीनार और वेबिनार आयोजित किए जाएंगे जिनके द्वारा छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में समझाया जाएगा। इसके अलावा छात्राओं को चाइल्ड राइट्स, सेफ एंड अनसेफ फिज़िकल कॉन्टेक्ट्स और बाल विवाह जैसे कठिन विषयों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। 

दरअसल यह अभियान उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई नई पहल मिशन शक्ति का ही चौथा चरण है। इस चौथे चरण का शिलान्यास योगी आदित्यनाथ 14 अक्टूबर 2023 को अपने आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास से एक रैली को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। 

जेंडर इक्वेलिटी के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों में गर्ल स्टूडेंट्स की संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षा विभागों हायर एजुकेशन, सेकंडरी एजुकेशन एवं बेसिक एजुकेशन विभाग ने मिलकर एक एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है। इस एक्शन प्लान के तहत सभी कॉलेजों में छात्राओं की संख्या को बढ़ाने को लेकर एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। गर्ल स्टूडेंट्स के लिए नए अवसर तैयार किए जाएंगे ताकि वे बड़ी संख्या में कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। 

इसके अलावा छात्राओं के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था भी कॉलेज प्रशासन की तरफ से की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार NGOs की मदद लेगी जो छात्राओं को ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ कार्यक्रम के तहत मनोवैज्ञानिक उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं के लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी सुचारु बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में छात्राओं को सभी ज़रूरी हेल्पलाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098, वुमन हेल्पलाइन : 181, 1090, पुलिस कंट्रोल रूम : 112 और एम्बुलेंस : 108 आदि प्रदान किए जाएंगे। 

अभियान से गर्ल स्टूडेंट्स को होने वाले फायदे 

यह अभियान छात्राओं के लिए निम्नलिखित रूप से लाभकारी सिद्ध होगा-

  • इससे स्कूल और कॉलेजों में छात्राओं की संख्या में इजाफा होगा।  
  • इससे छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनेंगी। 
  • छात्राओं में आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता पैदा होगी जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा और वे अपने लिए एक बेहतर करियर बना सकेंगी। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*