JEE Main Session 2 Result : जेईई मेन 2024 का रिजल्ट घोषित, 56 उम्मीदवारों को मिले 100% मार्क्स 

1 minute read
JEE Main Session 2 Result

JEE Main Session 2 Result : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सेशन 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इसके अलावा पिछले 2023 की कटऑफ 90.77 थी जो की इस साल बढ़कर 93.23 हो गई है। जो स्टूडेंट्स जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए उपस्थित हुए थे, वे JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

2024 में परीक्षाओं में कुल 9.24 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 8.2 लाख स्टूडेंट्स जनवरी और अप्रैल में आयोजित हुई जेईई मेन 2023 परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए। 

यह भी पढ़ें : JEE Mains 2024 Session 2 Result : जेईई मेन दूसरे सेशन का रिजल्ट जारी, यहां से कर सकते हैं चेक

JEE Main Session 2 Result में पिछले साल की तरह इस साल भी तेलंगाना में सबसे ज्यादा 100 परसेंटाइलर स्टूडेंट्स दर्ज किए गए हैं। 2023 में तेलंगाना के 11 छात्र थे जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे जो की इस साल बढ़कर 15 हो गया है हालाँकि पश्चिम बंगाल, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ राज्य हैं, जहाँ के स्टूडेंट्स पिछले साल टॉपर थे लेकिन इस बार उन्हें 100 प्रतिशत अंक नहीं मिले हैं।

इतने कैंडिडेट्स ने हासिल किया 100 प्रतिशत स्कोर

इस बार 2023 की तुलना में 100 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने वालों की संख्या में 13 उम्मीदवारों की वृद्धि हुई है क्योंकि कुल 56 उम्मीदवारों ने पेपर 1 (बीई/बीटेक) में 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है, जिनमें से दो लड़कियां (कर्नाटक से सानवी जैन और दिल्ली से शायना सिन्हा) हैं और बाकी पुरुष उम्मीदवार हैं। यह संख्या 2023 में 43 से बढ़ गई है, जिनमें से केवल एक लड़की, कर्नाटक की रिधि कमलेश कुमार माहेश्वरी ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (25 April) : स्कूल असेंबली के लिए 25 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

इस आधार पर दे सकेंगे जेईई एडवांस्ड 2024 की परीक्षा

जेईई मेन पेपर 1 और पेपर 2 रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस्ड 2024 की परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि अनारक्षित वर्ग के लिए जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग स्कोर पिछले साल के 90.7 स्कोर से बढ़कर इस साल 93.23 हो गया। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*