JEE Mains 2024 Session 2 Result : जेईई मेन दूसरे सेशन का रिजल्ट जारी, यहां से कर सकते हैं चेक

1 minute read
JEE Mains 2024 Session 2 Result

JEE Mains 2024 Session 2 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains) 2024 सेशन 2 के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं। 

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एनटीए जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम जेईई एडवांस, ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स और कट-ऑफ के साथ घोषित कर दिया गया है और राज्यों के हिसाब से टाॅपर्स की घोषणा की गई है। 

जेईई मेन दूसरे सेशन का रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन प्रश्न पत्र, रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं और इसे कैंडिडेट्स चेक कर सकते हैं।

JEE Mains 2024 Session 2 Result
Souce- jeemain.nta.nic.in

JEE Mains 2024 Session 2 Result : रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइटें

जो उम्मीदवार जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम जेईई मेन्स 2024 की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

जेईई मेन रिजल्ट (JEE Mains 2024 Session 2 Result) कैसे चेक करें?

जेईई मेन रिजल्ट (JEE Mains 2024 Session 2 Result) कैसे चेक करें के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in  पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट/स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।
  • अब विडों ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स को मांगी गई डिटेल यानि एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

सेशन 1 और सेशन 2 में शामिल हुए थे इतने स्टूडेंट्स

कैंडिडेट्स को यह ध्यान रखना है कि एनटीए ने जेईई मेन्स 2024 परीक्षा दो सत्रों – जनवरी और अप्रैल में आयोजित की थी। दोनों सत्रों में जेईई मेन पंजीकरण की कुल संख्या 24 लाख से अधिक थी। सत्र 1 में 12,21,624 और सत्र 2 में 12.57 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय जेईई मेन में उम्मीदवार के सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा।

JEE Main Exam 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार आयोजन
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Mains 2024 Session 2 Result के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*