ctet.nic.in Answer Key 2023: जानिए CTET 2023 की आंसर की डाउनलोड करने के क्या हैं स्टेप्स?

1 minute read
ctet.nic.in Answer Key 2023

CTET 2023 की परीक्षा 20 अगस्त 2023 को सफल आयोजन हुआ था, जिसके बाद से CTET परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों में आंसर की के जारी होने का इंतज़ार देखा जा सकता है। CTET के परिणामों की घोषणा सितंबर के तीसरे सप्ताह में हो सकती है, रिजल्ट से पहले आंसर की जारी होनी है। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस एग्जाम अपडेट में ctet.nic.in Answer Key 2023 से जुड़ी जानकारी के बारे में जानने को मिलेगा, जिसके लिए आपको इस अपडेट को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

परीक्षा का नामसेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा के आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा की तिथि20 अगस्त 2023 
परीक्षा परिणामों की तिथि21 से 30 सितंबर के बीच आने की संभावना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ctet.nic.in/ 

CTET से संबंधित संपूर्ण जानकारी

CTET की परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया गया था, जिसमें लगभग 29 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया था। इस परीक्षा में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से लगभग 80% कैंडिडेट्स ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें से पेपर 1 में लगभग 15,01,719 उम्मीदवार और पेपर 2 में लगभग 14,02,184 उम्मीदवार थे। जहां पेपर 1 की परीक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के लिए तो वही पेपर 2 की परीक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के लिए थी।

ctet.nic.in Answer Key 2023 को डाउनलोड करने के स्टेप्स

CTET परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार ctet.nic.in Answer Key 2023 को देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सर्वप्रथम CTET की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।
  • होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी में दिखाई दे रहे ‘डाउनलोड आंसर की’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर अपनी लॉग इन जानकारी को सबमिट कर के, लॉग इन करें।
  • अब आपके सामने CTET की आंसर की खुल जायेगी, जिसको आप सावधानी पूर्वक देख सकते हैं।
  • इसके बाद आप CTET आंसर की को डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें और इसको हार्ड कॉपी में भी अपने पास रखें।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*