CTET Kab Aayega Result 2023: CTET रिजल्ट 21 से 30 सितंबर तक जारी होने की है संभावना

1 minute read
CTET Kab Aayega Result 2023

CTET 2023 की परीक्षा 20 अगस्त 2023 को सफल आयोजन हुआ था, जिसके बाद से CTET परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के बीच CTET Kab Aayega Result 2023 को जानने की होड़ सी मची है। CTET के परिणामों की घोषणा सितंबर के तीसरे सप्ताह में हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। CTET Kab Aayega Result 2023 से जुड़ी जानकारी के लिए आपको इस अपडेट को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

परीक्षा का नामसेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा के आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा की तिथि20 अगस्त 2023 
परीक्षा परिणामों की तिथि21 से 30 सितंबर के बीच आने की संभावना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ctet.nic.in/ 

CTET से संबंधित संपूर्ण जानकारी

CTET की परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया गया था, जिसमें लगभग 29 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया था। इस परीक्षा में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से लगभग 80% कैंडिडेट्स ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें से पेपर 1 में लगभग 15,01,719 उम्मीदवार और पेपर 2 में लगभग 14,02,184 उम्मीदवार थे। जहां पेपर 1 की परीक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के लिए तो वही पेपर 2 की परीक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के लिए थी।

CTET Kab Aayega Result 2023?

CTET के सफल आयोजन के बाद से ही उम्मीदवारों के बीच CTET परीक्षा के परिणामों की तिथि को लेकर काफी चर्चा चल रही हैं। कयास लगाए जा रहे है कि CTET परीक्षा के परिणामों को सितंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, हालांकि अभी CTET रिजल्ट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

CTET रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रिजल्ट को देख सकेंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास लॉग इन करने के लिए पर्याप्त और संबंधित जानकारी का होना आवश्यक है।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*