TN NEET UG 2023 Mop-Up Round Registration: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए सभी लेटेस्ट अपडेट्स 

1 minute read
TN NEET UG 2023 Mop-Up Round Registration

TN NEET UG 2023 Mop-Up Round Registration: तमिलनाडु चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (DMER) ने आज यानी 11 सितंबर से TN NEET UG 2023 मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया हैं। आपको बता दें कि मॉप-अप राउंड में भाग लेने इच्छुक कैंडिडेट्स MBBS और BDS डिग्री प्रोग्राम्स के लिए (DMER) की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

तमिलनाडु मॉप-अप राउंड एप्लीकेशन प्रोसेस जीआर 001 और जीआर 2993 के बीच सुरक्षित रैंकिंग वाले कैंडिडेट्स के लिए ओपन है। बता दें कि TN NEET UG 2023 Mop-Up Round Registration करने की लास्ट डेट 14 सितंबर है। इसके बाद 15 सितंबर से सीट अलॉटमेंट प्रोसेस शुरू किया जाएगा। वहीं TN NEET UG मॉप-अप राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का रिज्लट ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 सितंबर को जारी किया जाएगा। 

कैंडिडेट्स 17 सितंबर से 21 सितंबर के बीच शाम 5 बजे, तक प्रारंभिक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग करने की लास्ट डेट 22 सितंबर दोपहर 3 बजे तक है ताकि कैंडिडेट द्वारा सीट लॉक होने की पुष्टि की जा सकें।

जानिए कैसे करें मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 

यहाँ कैंडिडेट्स को TN NEET UG 2023 Mop-Up Round Registration प्रोसेस की कंप्लीट जानकारी दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1: सबसे पहले DME तमिलनाडु की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net पर जाएं।  
  • स्टेप 2: इसके बाद TN NEET UG 2023 Mop-Up Round Registration लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्टेप  3: अब आप लॉगिन के लिए क्रेडेंशियल जेनरेट करें और सभी अनिवार्य डिटेल्स फिल करें। 
  • स्टेप  4: इसके बाद TN NEET UG मॉप-अप राउंड के सीट अलॉटमेंट फॉर्म को फिल करें। 
  • स्टेप 5: अब आप कॉलेज प्रेफरेंस के साथ मॉप-अप राउंड फॉर्म फिल करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। 

आपको बता दें कि जो इच्छुक कैंडिडेट्स MBBS/BDS डिग्री प्रोग्राम्स के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस में भाग ले रहे हैं, उन्हें गवर्नमेंट कोटा के लिए INR 500/- और मैनेजमेंट कोटा के लिए INR 1000/- की नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान करना अनिवार्य होगा। कैंडिडेट्स TN NEET UG 2023 मॉप-अप राउंड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए DME की ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।   

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*