Navy MR Syllabus in Hindi: जानिए सम्पूर्ण सिलेबस और इसके लिए प्रिपरेशन टिप्स

2 minute read
Navy MR Syllabus in Hindi

अगर आपके अंदर देशभक्ति का जज़्बा है तो आपको ज़रूर भारतीय नौसेना को अपने करियर के रूप में चुनना चाहिए।  भारतीय नेवी में आपको एडवेंचर के साथ साथ देश की सेवा करने का भी मौका मिलता है। भारतीय नेवी अग्निवीर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिवर्ष Navy Mr के पद पर भारतीय नेवी में भर्ती निकालती है। इस ब्लॉग में Navy MR Syllabus in Hindi के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

कंडक्टिंग बॉडी भारतीय नेवी 
एग्जाम मोड कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम 
ऑफिशयल वेबसाइट indiannavy.nic.in
आयु सीमा 17.5 – 23 साल 
न्यूनतम योग्यता 12वीं पास 

Navy MR एग्जाम क्या है?

Navy MR मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद के लिए भर्ती परीक्षा है। यह पद भारतीय नौसेना में गैर-कार्यकारी पद होता है, जिसमें विभिन्न विभागों में काम किया जाता है, जैसे भोजन विभाग, सफाई विभाग आदि। इस पोस्ट के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं होती है। 

Navy MR Syllabus in Hindi 

Navy Mr की परीक्षा 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 30 मिनट होती है। Navy MR Syllabus in Hindi इस प्रकार है : 

Navy MR Syllabus in Hindi: साइंस

  • पदार्थ की प्रकृति (Nature of Matter)
  • बल और गुरुत्वाकर्षण (Force and gravitation)
  • न्यूटन के गति का नियम (Newton’s Law of Motion)
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति (Work, Energy and power)
  • गणित में माप (Measurement in Science)
  • ध्वनि और तरंग गति (sound and wave motion)
  • परमाण्विक संरचना (Atomic structure)
  • गर्मी और तापमान (Heat and Temperature)
  • धातु और अधातु (Metals and non-metals)
  • कार्बन और उसके यौगिक (Corban and its components)
  • ब्रहमाण्ड – ग्रह, उपग्रह, सूर्य, पृथ्वी (Universe- planet, Satellite, Sun Earth)
  • बिजली और उसके अनुप्रयोग (Electricity and its applications)

Navy MR Syllabus in Hindi: मैथ्स 

  • गणितीय सरलीकरण (Mathematics Simplification)
  • अनुपात और अनुपात (Ratio and Proportion) 
  • साधारण क्षेत्रमापी (Simple measurement)
  • ज्यामिति (Geometry) 
  • माध्य, बहुलक और औसत (median, mod, Mean)
  • बीजीय सर्वसमिकाएँ (Algebraic Identities) 
  • युगपत समीकरण (Simultaneous equations)
  • ब्याज (Interest) 
  • लाभ और हानि (Profit and Loss)
  • प्रतिशत (Percentage)
  • कार्य और समय (Work and Time) 
  • गति और दुरी (Speed and Distance)
  • रैखिक समीकरण (Linear equations)
  • बहुपद (polynomial)
  • त्रिकोणमिति (Trigonometry)

जनरल अवेयरनेस

  • भारतीय इतिहास, खेल और लेखक, युद्ध, रक्षा, खोज, रोग और पोषण
  • भूगोल- मिट्टी, नदी, पहाड़, पर्वत, बंदरगाह 
  • खेल चैंपियनशिप, खेल विजेता, खेल के नियम, विभिन्न खेलों में खिलाडियों की संख्या
  • ‘राज्य राजधानी, मुद्राएं (Currency), भाषाएँ, सामान्य नाम, पूर्ण रूप (Full form) ओर संक्षिप्तीकरण प्रख्यात व्यक्तित्त्व राष्ट्रीय गान, गीत, राष्ट्रीय पशु पक्षी, फुल, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय खेल, स्मारक
  • इतिहास – संस्कृति और धर्म, कला और नृत्य, विरासत, भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के बारे में राष्ट्रीय महत्वपूर्ण तथ्य

Navy MR एग्जाम पैटर्न 

Navy MR के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार हैं : 

  • Navy MR के एग्जाम में कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। 
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। 
  • प्रश्न पत्र के तीन सेक्शन होते हैं : साइंस, मैथ्स और जनरल अवेयरनेस के प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  • Navy MR एग्जाम की अवधि 30 मिनट होती है। 
  • Navy MR एग्जाम हिन्दी और इंगलिश दोनों भाषाओं में होता है। 

Navy MR के लिए आवश्यक योग्यता क्या होती है?

Navy MR के लिए आवश्यक योग्यता इस प्रकार है : 

आयु सीमा 17.5 – 23 साल 
शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 
राष्ट्रीयता भारतीय 

Navy MR में कितने पेपर होते हैं? 

Navy MR में निम्नलिखित पेपर होते हैं : 

  • Navy MR में 2 पेपर होते हैं: लिखित परीक्षा और फिज़िकल फिटनेस टेस्ट 
  • लिखित परीक्षा के दिन ही कैंडिडेट्स को फिज़िकल फिटनेस टेस्ट देना होता है।  

Navy MR के लिए प्रिपरेशन टिप्स

Navy MR के लिए प्रिप्रेशन टिप्स इस प्रकार हैं : 

  • पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स का अभ्यास करें।  
  • मॉक टेस्ट पेपर्स का अभ्यास करें।  
  • पढ़ाई करने के लिए आप इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं।  
  • फ्री लेक्चर लेने के लिए आप यू ट्यूब की मदद भी ले सकते हैं।  
  • मैथ्स और रीज़निंग के लिए आप अधिक से अधिक सवाल प्रेक्टिस करें।  
  • करेंट अफेयर्स पढ़ंते रहें।  

Navy MR के लिए बेस्ट बुक्स 

Navy MR के लिए बेस्ट बुक्स इस प्रकार हैं : 

पुस्तक लेखक/ प्रकाशक 
SURA`S Indian Navy Agniveer (SSR) Senior Secondary Recruits Exam Book in English Medium – Latest Updated Edition 2023
वी.वी.के. सुब्बुराज 
Examcart Latest Conquer Defence Series Agniveer Indian Navy Matric Recruit (MR) 40 Practice Sets in Hindi For Online ExamExamcart Expert 
INDIAN NAVY MATRIC RECRUIT MR एक्सपर्ट कंपाइलेशन
Indian Navy Agniveer MR(Matric Recruits) 2022-2023 (INET-CBE) Set of 3 Books)मनीषा जैन 
Puja Agniveer Indian Navy MR/NMR Steward, Chef And Hygienist Latest Guidebook forपूजा एडिटोरियल बोर्ड  
Chakshu Indian Navy Agniveer, Agnipath Scheme (MR & NMR) Bharti Pariksha Practice Sets Book For 2023 Examचक्षु एक्सपर्ट्स  
50 Practice Sets Indian Navy Agniveer MR एक्सपर्ट कंपाइलेशन
Agnipath : AGNIVEER MR – Indian Navy Exam GuideRPH  एडिटोरियल बोर्ड  

FAQs 

नेवी में एमआर की सैलरी कितनी होती है?

इंडियन नेवी एमआर अग्निवीर सैलरी 2023 | Indian Navy MR Agniveer Salary 2023 in Hindi. प्रशिक्षण के बाद: स्तर 3 रक्षा वेतन मैट्रिक्स (₹ 21,700- ₹ 69,100) ₹ 5200 / – प्रति माह के MSP के साथ DA (जैसा लागू हो)।

इंडियन नेवी एमआर का पेपर कैसे होता है?

नेवी एमआर की लिखित परीक्षा, ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होती है. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में कुल 50 प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होता है. परीक्षा का समय 30 minute निर्धारित होता है।

क्या नेवी एमआर एक अच्छी नौकरी है?

नेवी एमआर में करियर ग्रोथ आश्चर्यजनक है क्योंकि यह एक सरकारी नौकरी है और बहुत सारे भत्ते और लाभों के साथ आती है। पदोन्नति की संभावनाएं मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर। यानी रक्षा वेतन मैट्रिक्स के स्तर 08 (INR 47,600- INR 1,51,000) और INR 5,200 प्रति माह के एमएसपी तक मौजूद हैं।

उम्मीद है, इस ब्लॉग में आपको Navy MR Syllabus in Hindi के बारे में  सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त हो गई होंगी। इंडियन एग्जाम से जुड़े इसी प्रकार के अन्य ज्ञानवर्धक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*