MP Board Result 2023 : खत्म हुआ छात्रों का इंतज़ार, MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

1 minute read
MP Board Result 2023 khatam hua chhatron ka intezar MP Board 10th ka result jari

MP बोर्ड के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद एहम है क्योंकि आज MP बोर्ड की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा है। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा है। वहीं, 10वीं के परीक्षा परिणाम से छात्रों में एक अलग तरह की ऊर्जा को महसूस किया जा सकता है। आज की इस एग्जाम अपडेट में आपको MP बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणामों के बारे में जानने को मिलेगा, जिसके लिए आपको इस अपडेट को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

पिछले वर्ष 10वीं के कितने छात्रों ने दी थी MP बोर्ड की परीक्षा?

गौरतलब है कि एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष कुल 9,51,485 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें 4,98,425 छात्र और 4,53,060 छात्राएं थी। रजिस्ट्रेशन करने वाले कुल छात्रों में से 9,31,860 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से केवल 5,54,558 छात्रों को ही सफलता मिली थी।

MP बोर्ड परीक्षा में पासिंग परसेंटेज क्या होता है?

MP बोर्ड परीक्षा में आपको पास होने के लिए न्यूनतम 33% मार्क्स लाने अनिवार्य होते हैं।

कुल 6 पेपर्स में से आपको 5 में पास होना अनिवार्य होता है, साथ ही आप नीचे दी गई टेबल में परसेंटेज के आधार पर निर्धारित डिवीसीन के बारे में जान पाएंगे।

परीक्षा परसेंटेज डिवीज़न 
न्यूनतम 60%फर्स्ट डिवीज़न
न्यूनतम 45%सेकंड डिवीज़न
न्यूनतम 33%थर्ड डिवीज़न

कैसे करें रिजल्ट प्राप्त

MP बोर्ड के 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • आप सबसे पहले MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in 2023 पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज ओपन होने के बाद स्कूल कोड और रोल नंबर सेव करें और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*