JEE Main City Intimation Slip : जेईई मेन पेपर 1 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, कैंडिडेट्स यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

1 minute read
JEE Main City Intimation Slip (1)

देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) भी 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक आयोजित होगा, लेकिन इससे पहले एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर 1 (B.E/B.Tech) के लिए परीक्षा सिटी स्लिप (JEE Main City Intimation Slip) जारी कर दी है। 

कैंडिडेट्स जेईई (मुख्य) – 2024 सत्र 1 (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) की अपनी एग्जाम सिटी स्लिप को ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।  कैंडिडेट्स को बता दें कि ये केवल सिटी स्लिप है और यह कैंडिडेट्स के परीक्षा केंद्र और स्थान के बारे में डिटेल देगी। एडमिट कार्ड कुछ दिन बाद जारी किए जाएंगे। 

JEE Main City Intimation Slip पीडीएफ

एनटीए के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि पेपर 1 (B.E/B.Tech) के लिए 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना अब होस्ट की गई है।

JEE Main City Intimation Slip
Source- jeemain.nta.nic.in

JEE Main Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?

JEE Main Exam City Slip डाउनलोड करने के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए जेईई मेन 2024 सत्र 1 टैब या डाउनलोड एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना विवरण एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब कैंडिडेट्स स्क्रीन पर प्रदर्शित एग्जाम सिटी स्लिप टैब पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब आप अपनी एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Mains 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)1 से 15 अप्रैल 2024 तक।

दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं कैंडिडेट्स

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Mains 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main City Intimation Slip की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*