CTET August 2023 Result Date: जानिए क्या है CTET अगस्त 2023 रिजल्ट जारी होने की तिथि?

1 minute read
CTET August 2023 Result Date

CTET 2023 की परीक्षा 20 अगस्त 2023 को सफल आयोजन हुआ था, जिसके बाद से CTET परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के बीच CTET August 2023 Result Date को जानने की होड़ सी मची है। CTET एग्जाम का आयोजन CBSE द्वारा कराया गया, CTET के परिणामों की घोषणा सितंबर के तीसरे सप्ताह में हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। CTET August 2023 Result Date से जुड़ी जानकारी के लिए आपको इस अपडेट को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

परीक्षा का नामसेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा के आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न MCQ (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन)
परीक्षा के लिए मिलने वाला कुल समय150 मिनट
परीक्षा की तिथि20 अगस्त 2023 
कुल पेपर्स 2 (पेपर 1 और पेपर 2)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ctet.nic.in/ 

CTET से संबंधित संपूर्ण जानकारी

CTET की परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया गया था, जिसमें लगभग 29 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया था। इस परीक्षा में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से लगभग 80% कैंडिडेट्स ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें से पेपर 1 में लगभग 15,01,719 उम्मीदवार और पेपर 2 में लगभग 14,02,184 उम्मीदवार थे। जहां पेपर 1 की परीक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के लिए तो वही पेपर 2 की परीक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के लिए थी।

CTET August 2023 Result Date कब होगी जारी?

CTET के सफल आयोजन के बाद से ही उम्मीदवारों के बीच CTET परीक्षा के परिणामों की तिथि को लेकर काफी चर्चा चल रही हैं। जिसकी संभावना जताई जा रही है कि इस परीक्षा के परिणामों को सितंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, हालांकि अभी CTET रिजल्ट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

CTET के परिणामों की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रिजल्ट को देख सकते हैं, जिसके लिए लॉग इन करने के लिए आपके पास अपनी सारी जानकारी होनी चाहिए।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*