CTET Syllabus 2023: जानिए CTET सिलेबस को एग्जाम से पहले आखरी एक महीने में कैसे करें रिवाइज?

1 minute read
jaaniye ctet.nic.in 2023 syllabus ko exam se pehle aakhiri ek mahine mein kaise karein revise

सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET) परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स को प्राइमरी टीचर बनने का अवसर प्रदान होता है। यदि आप पहली बार इस परीक्षा में पहली बार बैठने वाले हैं तो आपको यह जान लेना अनिवार्य है कि परीक्षा से आखिरी एक महीने पहले कैसे अपने सिलेबस को रिवाइज करें। इससे आपके एग्जाम में सफल होने के चांस बढ़ जायेंगे। CTET syllabus 2023 को कैसे रिवाइज करें, इसके बारे में जानने के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

CTET syllabus को पूरा करने के बाद इसको परीक्षा से पहले एक बार रिवाइज करना भी आवश्यक हो जाता है, जिसके लिए आपको एक स्ट्रेटजी के तहत काम करना जरूरी हो जाता हैं। इस वर्ष CTET परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 में होने जा रहा है, जिसको क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स सरकारी स्कूल्स में प्राइमरी टीचर बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

इस एग्जाम अपडेट में आपको CTET परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी तो मिलेगी, इसके साथ ही आपको CTET सिलेबस को कैसे रिवाइज करें, के बारे में भी पूरी जानकारी मिलेगी। इस एग्जाम अपडेट में आपको उन टिप्स के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनकी सहायता से आप परीक्षा के आखिरी एक महीने में सिलेबस को रिवाइज कर सकते हैं।

परीक्षा का नामसेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा के आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न MCQ (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन)
परीक्षा के लिए मिलने वाला कुल समय150 मिनट
परीक्षा की तिथि20 अगस्त 2023 
कुल पेपर्स 2 (पेपर 1 और पेपर 2)
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

CTET Syllabus 2023 को आखिरी महीने में रिवाइज करने के लिए आवश्यक टिप्स

CTET syllabus को परीक्षा से पहले आखिरी एक महीने में रिवाइज करना बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि पेपर से ठीक पहले का आखिरी महीना आपका समय-समय पर इम्तेहान लेता है। इसके लिए कैंडिडेट्स निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले सिलेबस की एक लिस्ट बना लें।
  • लिस्ट बनाने के बाद पहले उन पॉइंट्स को लिखें जिनमें कैंडिडेट्स वीक हैं, और उन पर फोकस करें।
  • सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET) परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए समय का सदुपयोग करें, हर विषय को बराबर समय दें।
  • शार्ट पॉइंट्स बनाएं और शार्ट नोट्स को भी बनाकर तैयार रखें।
  • शार्ट नोट्स बनाने के लिए मेन-मेन चीजों पर फोकस करें।
  • टाइम टू टाइम खुद को अपडेट करें।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*