Today’s Current Affairs in Hindi | 26 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 26 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

26 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा नई दिल्ली में 22 ‘राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार’ प्रदान किए गए है। 
  2. हाल ही में ‘ट्वीटर’ ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है।
  3. हाल ही में ‘ICC विश्व कप 2023’ का ब्रांड एंबेसडर ‘शाहरुख खान’ को बनाया गया है।  
  4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के हीरासर में पहले ‘ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ का उद्घाटन करेंगे।
  5. हाल ही में ‘रूस’ ने लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध लगाया है।
  6. हाल ही में अभिनेता ‘कार्तिक आर्यन’ को भारतीय सिनेमा का राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
  7. हाल ही में ‘तेनजिंग यांगकी’ अरुणाचल प्रदेश राज्य की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी है।
  8. हाल ही में ‘भारत’ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  9. हाल ही में भारतीय राजेनता ‘शशि थरूर’ को जेनेवा स्कूल ऑफ डिप्लोमेसी की ‘डॉक्टरेट’ मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
  10. हाल ही में ‘जम्मू कश्मीर’ राज्य में मचैल माता की वार्षिक तीर्थयात्रा शुरु की गई है। 
  11. हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में जेल में बंद कैदियों के लिए ‘रेडियो स्टेशन’ शुरू किया जाएगा।
  12. हाल ही में अभिनेता ‘जयंत सावरकर’ का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  13. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘आंध्र प्रदेश’ राज्य में भगवान श्री राम की 108 फीट की सबसे ऊँची प्रतिमा की आधारशिला रखी है।
  14. हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘वाटर एटीएम’ का उद्घाटन किया है।
  15. हाल ही में ‘जस्टिस. धीरज सिंह ठाकुर’ ने आंध्र प्रदेश राज्य के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली है।
  16. हाल ही में पंजाब राज्य सरकार ने ‘BCElPL’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
  17. हाल ही में ‘महिला 48 किग्रा वर्ग में ‘अस्मिता डे’ ने जूनियर एशियाई जूडो चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता है।
  18. हाल ही में ‘एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी’ अमेरिका देश की नौसेना का नेतृत्व करने वाली पहली महिला ऑफिसर बनी है।
  19. हाल ही में ‘मैक्स वेर्स्टाप्पेन’ ने वर्ष 2023 का हंगेरियन ग्रैंड पिक्स का खिताब जीता है।
  20. हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 8वें और 9वें ‘सामुदायिक रेडियो पुरस्कार’ प्रदान किए हैं।

26 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारत ने ‘युद्धपोत INS कृपाण’ किस देश को सौंपा है?

(A) श्रीलंका 
(B) बांग्लादेश
(C) इंडोनेशिया 
(D) वियतनाम 
उत्तर- (D) वियतनाम 

2. हाल ही में किस देश के क्रिकेटर ‘लाहिरू थिरिमान’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

(A) पाकिस्तान 
(B) श्रीलंका 
(C) वेस्टइंडीज़  
(D) अफगानिस्तान 
उत्तर- (B) श्रीलंका 

3. हाल ही में किस राज्य में ‘मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना’ शुरू की जाएगी?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) पंजाब 
(C) गुजरात 
(D) झारखंड 
उत्तर- (A) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में ‘इमर्जिंग एशिया कप 2023’ का खिताब किस देश ने जीता है?

(A) भारत 
(B) पाकिस्तान 
(C) अफगानिस्तान 
(D) श्रीलंका 
उत्तर- (B) पाकिस्तान 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘सेमीकंडक्टर नीति’ का अनावरण किया है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) गुजरात
(D) राजस्थान 
उत्तर- (C) गुजरात

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*