क्या आप जानते हैं बहादुर शाह जफर का मकबरा कहाँ है?

1 minute read
बहादुर शाह जफर का मकबरा

अबू जफर सिराजुद्दीन मुहम्मद बहादुर शाह जफर, जिन्हें बाद में बहादुर शाह जफर के नाम से जाना जाने लगा, का जन्म 24 अक्टूबर 1775 ई. को दिल्ली में हुआ था। वह भारत में कई सौ वर्षों तक राज करने वाले मुग़ल साम्राज्य के आखिरी शासक थे और उर्दू भाषा के प्रसिद्ध शायर भी थे। वह 1837 ई. में, 62 वर्ष की आयु में वह मुग़ल सिंहासन पर बैठे और करीब 20 वर्षों तक शासन किया। इसी तरह के रोचक तथ्य आज हम इस लेख के माध्यम से साझा करेंगे। तो आईये सबसे पहले जानते हैं कि बहादुर शाह जफर का मकबरा कहाँ है?

इस जगह पर स्थित है बहादुर शाह जफर का मकबरा

इतिहास में उल्लेखित है कि 6 नवंबर 1862 को भारत के अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फ़र (Bahadur Shah Zafar) द्वितीय को लकवे का तीसरा दौरा पड़ा था जिसके बाद 7 नवंबर की सुबह रंगून, बर्मा (वर्तमान म्यांमार) में उनका देहांत हो गया। उस समय उनकी उम्र 86 वर्ष की थी। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें रंगून में ‘श्वेडागोन पैगोडा’ के नजदीक दफनाया गया। आज उनके दफन स्थल को ‘बहादुर शाह ज़फ़र दरगाह’ के नाम से जाना जाता है।

आशा है कि बहादुर शाह जफर का मकबरा कहाँ है? के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। इतिहास से संबंधित ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*