दुस् उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
दुस् उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘दुस् उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। दुस् उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। दुस् के बाद यदि “च, छ और श” का प्रयोग होता है तो दुस् के स्थान पर दुश् का प्रयोग किया जाता है। तो वहीं यदि दुस् के बाद “क, प और फ” प्रयोग किए जाते हैं तो दुस् के स्थान पर दुष् का प्रयोग किया जाता है।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

दुस् उपसर्ग से शब्द

दुस् उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • दुस्साहस
  • दुष्कर्म
  • दुष्कुलीन
  • दुष्कृत्य
  • दुष्चरित
  • दुष्प्रकृति
  • दुष्कृत्य
  • दुस्तर
  • दुष्कर
  • दुष्प्रचार 
  • दुष्परिणाम 
  • दुश्चिन्त
  • दुस्साध्य
  • दुस्स्वप्न 
  • दुश्चरित्र
  • दुश्फल
  • दुश्शील
  • दुश्शासन
  • दुष्कीर्ति 
  • दुष्प्रवृति 
  • दुष्प्रहार
  • दुष्प्रकार
  • दुष्कुल
  • दुष्कामना
  • दुष्कुलीन इत्यादि।

दुस् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

दुस् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • दुष्कामना : दुष्कामना का अर्थ ‘बुरी कामना’ होता है।
  • दुश्शासन : दुश्शासन का अर्थ ‘जिस पर शासन करना कठिन हो’ होता है।
  • दुष्कर्म : दुष्कर्म का अर्थ ‘बुरा काम’ होता है।
  • दुस्साहस : दुस्साहस का अर्थ ‘ऐसा सहस जिससे संकट की संभावना हो’ होता है।
  • दुष्चरित्र : दुष्चरित्र का अर्थ ‘बुरा चरित्र’ होता है।
  • दुष्कृत्य : दुष्कृत्य का अर्थ ‘दुष्कर्म’ होता है।
  • दुष्कुलीन : दुष्कुलीन का अर्थ ‘नीच घराने का’ होता है।
  • दुस्तर : दुस्तर का अर्थ ‘जिसे तैर कर पार करना मुश्किल हो।’ होता है।
  • दुस्स्वपन : दुस्स्वपन का अर्थ ‘बुरा सपना’ होता है।

दुस् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

दुस् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • पाकिस्तान ने विदेशी मंचों का प्रयोग केवल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया।
  • कुकृत्यों के दुष्परिणामों से आप अधिक बच नहीं सकते हैं।
  • सागर की गहराई को देखों और जान लो इतना कि यह सागर दुस्तर है।
  • भेड़ियों का झुंड शेर को ललकारने का दुस्साहस कर बैठा।
  • मानव के पतन का कारण दुष्कर्म ही होते हैं।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

दुस् शब्द का अर्थ क्या है?

दुस् का अर्थ बुरा अथवा बहुत बुरा होता है।

दुस्साहस का उपसर्ग क्या है?

दुस्साहस का उपसर्ग दुस् है।

दुस् उपसर्ग से कौन सा शब्द बनेगा?

दुस् उपसर्ग से दुष्परिणाम, दुस्साहस, दुष्कर्म और दुष्कृत्य आदि शब्द बनेगा।

आशा है कि दुस् उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*