DU NCWEB 2023: जारी हुई दूसरी कट ऑफ़ लिस्ट, मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज में हाई कट ऑफ़ देखी गई

1 minute read
DU NCWEB 2023

23 अगस्त 2023 को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नॉन-कॉलेजिएट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में एडमिशन लेने के लिए दूसरी कट ऑफ़ जारी कर दी है। कैंडिडेट्स बीए, बीकॉम की दूसरी कट-ऑफ 2023 ऑफिशियल वेबसाइट – du.ac.in से देख सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिस में कहा गया कि एडमिशन प्रोसेस 24 अगस्त से शुरू होगा। अकादमिक ईयर 2023-2024 के लिए NCWEB के बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम कोर्सेज में एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट नोटिफाइड/डिस्प्ले की जा रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप में कट-ऑफ हाई बनी हुई है। मिरांडा हाउस में बीए हिस्ट्री में एडमिशन के लिए 90 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। हंसराज कॉलेज में सीट पाने का लक्ष्य रखने वाले जनरल केटेगरी के कैंडिडेट्स को 87 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। बीए इकोनॉमिक्स और पोलिटिकल साइंस के लिए, मिरांडा हाउस में कट-ऑफ 85 और हंसराज कॉलेज में 83% क्रमश है।

NCWEB क्या है?

NCWEB जिसकी फुल फॉर्म ‘नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड’ होती है। वर्ष 1922 में दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद वर्ष 1943 में दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन करके NCWEB की स्थापना की गई थी जिसका उद्देश्य महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। आपको बता दें की इस NCWEB में केवल दिल्ली की महिलाएं ही अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ले सकती हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*