DU Admission: स्पॉट राउंड 3 के लिए BTech कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट

1 minute read
DU Admission btech spot round 3 registration last date

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीटेक एडमिशन 2023 स्पॉट राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज यानि 7 अक्टूबर 2023 है। ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट admission.uod.ac.in पर अकादमिक ईयर 2023-24 के लिए बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन पाने के इच्छुक इच्छुक कैंडिडेट्स इसके माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

स्पॉट एडमिशन राउंड 3 के लिए सीट एलोकेशन की घोषणा 9 अक्टूबर 2023 को तय है। स्वीकृत कैंडिडेट्स 9-11 अक्टूबर 2023 के बीच अपनी एलोटेड सीटों की पुष्टि कर सकते हैं। इसके अलावा, कॉलेजों के पास 9 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदनों को वेरीफाई और अप्रूव करने की विंडो 12 अक्टूबर, 2023 तक है। कैंडिडेट्स द्वारा एप्लिकेशन फीस भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2023 है।

DU BTech Admission 2023 स्पॉट राउंड 3 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • डीयू की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in विजिट करें।
  • होमपेज पर DU BTech Admission 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • आवश्यक डिटेल्स भरके “सबमिट करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म पूरा करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें और “सबमिट करें” पर क्लिक करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बीटेक क्या है?

बीटेक की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी होती है जिसे कम शब्दों में बी टेक कहा जाता है। ये एक बैचलर इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स है, जोकि पूरे 4 साल का होता है। इसमें कोई एक कोर्स नहीं होता बहुत सारे कोर्स होते हैं। इसके अलावा एक और कोर्स होता है जिसका नाम है बैचलर ऑफ़ इंजीनियर मतलब बीई ये भी इसके समान कोर्स ही होता है, जिसे पढ़कर आप इंजीनियरिंग की डिग्री पा सकते है।

दिल्ली विश्वविद्यालय क्या है?

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है। DU में 91 कॉलेज हैं। यहां मुख्य तौर पर 2 कैंपस हैं, नॉर्थ और साउथ कैंपस।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*