CTET July 2024 Centre City : सीटेट जुलाई के लिए सेंटर सिटी लिंक एक्टिव, ऐसे करें चेक

1 minute read
CTET July 2024 Centre City

CTET July 2024 Centre City:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) के जुलाई संस्करण के लिए सेंटर सिटी लिंक आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in एक्टिव कर दियाहै। CTET एडमिट कार्ड 2024 7 जुलाई 2024 को होने वाली परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।  शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध CTET July 2024 Exam City चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इसे चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके चेक कर सकते हैं।

CTET July 2024 Exam City:  इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक

स्टेप 1:  सबसे पहले कैंडिडेट CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए View Centre City for CTET July 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: कैंडिडेट के सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर दिए गए View Centre City for CTET July-2024 लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 4: लिंक पर क्लिक करने के बाद कैंडिडेट को लॉगइन पेज होगा। जहां कैंडिडेट मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट का बटन क्लिक करें।
स्टेप 5: अब कैंडिडेट के सामने उनकी सेंटर सिटी का नाम होगा।

एग्जाम सेंटर सिटी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

CTET July 2024 Exam Date : इस तारीख को होना है एग्जाम

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सीटेट जुलाई का आयोजन रविवार, 7 जुलाई, 2024 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.00 बजे शुरू होकर शाम 4.30 बजे समाप्त होगी। सीबीएसई 136 शहरों में और बीस भाषाओं में परीक्षा आयोजित करेगा। CTET 2024 दो पेपरों में आयोजित किया जाएगा पेपर I और पेपर II । पेपर I उन कैंडिडेट्स के लिए है जो कक्षा I से V तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा VI से VIII तक पढ़ाना चाहते हैं।
इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*