CD Full Form : जानें सीडी की फुल फॉर्म क्या है?

1 minute read
CD Full Form in Hindi

CD की फुल फॉर्म ‘कॉम्पैक्ट डिस्क’ (Compact Disc) होती है। कॉम्पैक्ट डिस्क एक पोर्टेबल स्टोरेज माध्यम है जो ऑडियो, वीडियो और अन्य तरह के डेटा को डिजिटल रूप में रिकॉर्ड, स्टोर और प्लेबैक कर सकता है। बता दें कि एक मानक कॉम्पैक्ट डिस्क का माप 4.7 इंच या 120 मिलीमीटर (mm) होता है, यह 1.2 मिमी मोटी होती है, इसका वजन 15 ग्राम से 20 ग्राम के बीच होता है, तथा इसकी क्षमता 80 मिनट की ऑडियो या 650 मेगाबाइट (MB) से 700 एमबी डेटा की होती है।

वहीं कॉम्पैक्ट डिस्क को शुरुआत में दो कंपनियों, सोनी कॉर्प और फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स, द्वारा मुख्य रूप से ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्टोरेज के लिए विकसित किया गया था। जबकि 1980 के दशक में प्रौद्योगिकी के लाइसेंस खरीदे गए थे। CD Full Form in Hindi के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।   

CD Full Form in Hindi ‘कॉम्पैक्ट डिस्क’ (Compact Disc) 

कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) क्या है? 

सीडी शब्द ‘कॉम्पैक्ट डिस्क’ (Compact Disc) का संक्षिप्त रूप है। कॉम्पैक्ट डिस्क ऑडियो, वीडियो, टेक्स्ट और छवियों सहित विभिन्न प्रकार के डिजिटल डेटा को स्टोर कर सकती है। इसमें डेटा, डिस्क की सतह पर टिनी पिट्स के रूप में स्टोर होता है, जिसे डिस्क चलाने पर ऑप्टिकल ड्राइव में लेजर द्वारा पढ़ा जाता है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में पहला सीडी ऑडियो प्लेयर जापान में सोनी कॉर्प द्वारा जनता के सामने पेश किया गया था।

कॉम्पैक्ट डिस्क के प्रकार 

यहाँ कॉम्पैक्ट डिस्क के प्रकार बताए गए हैं:-

  • कॉम्पैक्ट डिस्क-रीड ओनली मेमोरी (CD-ROM) एक मानक ऑप्टिकल डिस्क है जिसका उपयोग कंप्यूटर डेटा स्टोरेज में किया जाता है।
  • रीराइटेबल कॉम्पैक्ट डिस्क (CD-RW) को कई बार मिटाया और पुनः लिखा जा सकता है।
  • वीडियो कॉम्पैक्ट डिस्क (VCD ) स्क्रीन पर त्वरित वीडियो प्लेबैक की अनुमति प्रदान करता है।

कॉम्पैक्ट डिस्क के लाभ 

यहाँ कॉम्पैक्ट डिस्क के लाभ बताए गए हैं:-

  • कॉम्पैक्ट डिस्क आकार में बहुत छोटी होती हैं और इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
  • कॉम्पैक्ट डिस्क तेजी से डेटा तक पहुँच प्रदान करती हैं।
  • कॉम्पैक्ट डिस्क का उत्पादन अपेक्षाकृत सस्ता है।

कॉम्पैक्ट डिस्क की कमियां 

यहाँ कॉम्पैक्ट डिस्क की कमियां बताई गई हैं:-

  • कॉम्पैक्ट डिस्क में सीमित स्टोरेज लिमिट होती हैं।
  • कॉम्पैक्ट डिस्क का अधिक इस्तेमाल करने से इसमें स्क्रैचेस आ सकते है और यह खराब हो सकती है। 

CD की अन्य फुल फॉर्म

CD की अन्य फुल फॉर्म यहां दी गई हैं:- 

Cd Full Form in Medicalआचरण विकारConduct Disorder
CD Full Form in Bankingजमा प्रमाणपत्रCertificate of Deposit

FAQs 

सीडी का पूरा नाम क्या है?

CD का पूरा नाम ‘कॉम्पैक्ट डिस्क’ (Compact Disc) होता है।

सीडी का आविष्कार कब हुआ था?

सीडी का आविष्कार वर्ष 1979 में हुआ था।

CD से आप क्या कर सकते हैं?

कॉम्पैक्ट डिस्क का उपयोग डिजिटल रूप में ऑडियो, वीडियो और अन्य डेटा रिकॉर्ड करने और प्ले करने के लिए किया जाता है।

प्रथम सीडी ऑडियो प्लेयर किसने लॉन्च किया था?

प्रथम सीडी ऑडियो प्लेयर जापान में सोनी कॉर्प द्वारा जनता के सामने लॉन्च किया गया था।

संबंधित लेख 

EWS फुल फॉर्मRBC फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
HTML फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म
DSSSB फुल फॉर्मNPCI फुल फॉर्म
NCAP फुल फॉर्मCBSE फुल फॉर्म
KVS फुल फॉर्मNoida फुल फॉर्म
SSC GD फुल फॉर्मPTE फुल फॉर्म
PGT फुल फॉर्मT20 फुल फॉर्म
PVR फुल फॉर्मAM PM फुल फॉर्म
PVTG  फुल फॉर्मRPSC फुल फॉर्म
Phd फुल फॉर्मTGIF फुल फॉर्म
HTTP फुल फॉर्मCCTV फुल फॉर्म
APL फुल फॉर्मNTPC फुल फॉर्म
AICTE फुल फॉर्मSBI फुल फॉर्म
IELTS फुल फॉर्मPCB फुल फॉर्म 
GIS फुल फॉर्म ASI फुल फॉर्म 

आशा है कि आपको CD Full Form in Hindi से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*