एक तेजी से उभरते स्टडी डेस्टिनेशन में कनाडा पीएचडी करने के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जहाँ आपको अपने रिसर्च करने के लिए सभी सुविधाएँ मिलेगी। देश के कुल रिसर्च की एक तिहाई रिसर्च कनाडा की टॉप यूनिवर्सिटी में किया जाता है। यदि आप भी यह जानना कहते है कि Canada me Finance me PhD Kaise Kare तो हमारा यह ब्लॉग जरूर पढ़े। इस ब्लॉग में आपको सभी सवालो के जवाब मिल जाएंगे।
कोर्स का नाम | PhD in Finance |
कोर्स अवधि | 4-6 साल |
टॉप यूनिवर्सिटीज | –टोरंटो विश्वविद्यालय –मैकगिल विश्वविद्यालय –ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय –मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय |
छात्रवृत्तियां | -The Vanier Graduate Scholarship -The Pierre Elliott Trudeau Foundation Doctoral Scholarship |
The Blog Includes:
क्या है पीएचडी फाइनेंस?
यदि आप यह जानना चाहते है की Canada me Finance me PhD Kaise Kare तो सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए की पीएचडी फाइनेंस क्या है? फाइनेंस में पीएचडी एक प्रकार की रिसर्च है, जो फाइनेंस और आर्थिक अध्ययन में एक बेहतर रिसर्च को महत्व देता है। जो लोग पीएचडी फाइनेंस में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके पास विश्लेषणात्मक, तार्किक, प्रबंधकीय और नेतृत्व कौशल जैसे कौशल होने चाहिए। फाइनेंस मूल रूप से लेखा, अर्थशास्त्र, वित्तीय प्रबंधन और ऐसे किसी भी संबंधित क्षेत्रों का अध्ययन है। पीएचडी फाइनेंस में छात्रों को सांख्यिकी, निवेश, अर्थशास्त्र और कॉर्पोरेट वित्त सिद्धांत जैसे विषयों में प्रशिक्षित किया जाता है।
फाइनेंस में पीएचडी क्यों करनी चाहिए?
फाइनेंस में पीएचडी करने के कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
- अच्छी सैलरी- फाइनेंस में पीएचडी द्वारा अर्जित औसत वेतन CAD 6,666-13,333 (INR 4-8 लाख) के बीच होता है। यह वेतन अनुभव के आधार पर बढ़ता है। पे स्केल के अनुसार फाइनेंस में पीएचडी का औसत वेतन लगभग 20,833 (INR 12.50 लाख) प्रति वर्ष है। इनके अलावा उम्मीदवारों को भत्ते और अन्य लाभ जैसे डीए, भविष्य निधि, यात्रा व्यय और चिकित्सा बीमा की पेशकश की जाती है।
- करियर विकल्प –पीएचडी पूरी होने के बाद आप प्रोफेसर, लेक्चरर या एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में करियर विकल्प को आगे बढ़ा सकते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में उनके पास मार्किट रिसर्च एनालिस्ट, इन्वेस्टमेंट बैंकर आदि के रूप में अपना करियर बनाने का विकल्प है।
- फाइनेंशियल मैनेजमेंट – यह छात्र को वित्त से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानने में मदद करता है।
- वित्तीय समझ – छात्र जो फाइनेंस या अर्थशास्त्र में पीएचडी करते हैं, वे आज की वैश्विक वित्तीय समस्याओं को स्पष्ट रूप से देखते हैं और खामियों को सुधारने में मदद करते हैं।
- उद्यमी बनने का अवसर- जिन उम्मीदवारों ने फाइनेंस में पीएचडी पूरी कर ली है, उनके पास उद्यमी बनने का अवसर है। उम्मीदवार कई सरकारी और निजी कॉलेजों में पार्ट टाइम प्रोफेसर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं। साथ ही वे अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं और विभिन्न व्यक्तियों या कंपनियों को परामर्श प्रदान कर सकते हैं।
आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेज और उससे सम्बंधित टॉप यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं।
पीएचडी फाइनेंस के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज
कनाडा पीएचडी फाइनेंस के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम इस प्रकार हैं:
यूनिवर्सिटीज | क्यूएस रैंकिंग 2022 |
टोरंटो विश्वविद्यालय | 25 |
मैकगिल विश्वविद्यालय | 31 |
ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय | 45 |
मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय | 118 |
अल्बर्टा विश्वविद्यालय | 119 |
मैकमास्टर विश्वविद्यालय | 145 |
वाटरलू विश्वविद्यालय | 166 |
वेस्टर्न विश्वविद्यालय | 203 |
कैलगरी विश्वविद्यालय | 246 |
ओटावा विश्वविद्यालय | 279 |
पीएचडी करने की लागत
कनाडा में पीएचडी करने की लागत हर यूनिवर्सिटी के लिए अलग-अलग है। इसमें से कुछ यहाँ है:
यूनिवर्सिटीज | सालाना फीस (CAD) |
मैकगिल विश्वविद्यालय | 66,666 (INR 40 लाख) |
अल्बर्टा विश्वविद्यालय | 35,000 (INR 21 लाख) |
क्वीन्स यूनिवर्सिटी | 51,666 (INR 31 लाख) |
मैनिटोबा विश्वविद्यालय | 21,666 (INR13 लाख) |
ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय | 36,666 (INR 22 लाख) |
टोरंटो विश्वविद्यालय | 8,735 (INR 5.02 लाख) |
मैकमास्टर विश्वविद्यालय | 6,307 (INR 3.78 लाख) |
ओटावा विश्वविद्यालय | 36,000 (INR 21.60 लाख) |
मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय | 6,000 (INR 3.60 लाख) |
वेस्टर्न विश्वविद्यालय | 13,000 (INR 7.80 लाख) |
Mega UniConnect, दुनिया का पहला और सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी फेयर जहाँ आपको मिल सकता है स्टडी अब्रॉड रेप्रेज़ेंटेटिव्स से बात करने का मौका।
रहने की लागत
कनाडा में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम लागत दी गई है-
खर्चों के प्रकार | लागत (CAD) |
एकोमोडेशन | 5,000-10,000 (INR 3-6 लाख)/सालाना |
यातायात | 80-110 (INR 4,800-6,600)/महीना |
स्वास्थ्य बीमा | 300-500 (INR 18,000-30,000)/महीना |
फूड | 300-500 (INR 18,000-30,000)/महीना |
मनोरंजन | 750 (INR 45,000)/महीना |
अपने चुनाव के अनुसार रहने का खर्च जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।
कनाड़ा में फाइनेंस में पीएचडी के लिए योग्यता
Canada me finance me PhD kaise kare यह जानना चाहते है, तो इसके लिए आपके पास नीचे दी गई योग्यता होनी आवश्यक है-
- छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र या गणित विषय में मास्टर डिग्री पूरी करनी होगी।
- अंग्रेजी भाषा टेस्ट जैसे IELTS/TOEFL/PTE के अंक।
- अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को भी आवेदन के एक भाग के रूप में एक अनुसंधान प्रस्ताव, अनुसंधान के हित और कार्यप्रणाली की आवश्यकता होती है।
- मास्टर डिग्री में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए ।
- जिस विषय पर पीएचडी करना चाहते हैं, उस विषय का ज्ञान होना चाहिए।
- GMAT/GRE के अंक भी अनिवार्य हैं।
क्या आप IELTS/TOEFL/GMAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे स्कोर प्राप्त करें।
आवेदन प्रक्रिया
Canada me Finance me PhD Kaise Kare यह जानने के लिए आपको कनाडा में पीएचडी के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आपको यह तय करना होगा की आप किस विषय पर पीएचडी के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इसके लिए आप हमारे Leverage Edu विशेषज्ञों की मदद लें सकते है।
- यदि आप ओपन पीएचडी के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको अपने विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एक रिसर्च प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा और आम तौर पर यह बताना होगा कि आप क्या शोध करना चाहते हैं, और क्यों करना चाहते है।
- ऑनलाइन आवेदन करें, उचित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों को इकठ्ठा कर लें।
- एक बार स्वीकार करने के बाद, अगला कदम वीजा के लिए आवेदन करना है, जो आपके ठहरने के लिए आपके छात्र वीजा के रूप में कार्य करता है।
आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800572000 पर संपर्क करें।
आवश्यक दस्तावेज
नीचे आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट दी गई है-
- ऑफिशियल अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट्स
- पासपोर्ट की स्कैन की गई कॉपी
- सीवी/रिज्यूमे
- Letter of Recommendation
- अंग्रेजी भाषा प्रवीणता परीक्षा स्कोर
- Statement of Purpose
छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति
कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पढ़ाई बनाने के लिए कई पीएचडी छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं। जो इस प्रकार हैं:
छात्रवृत्तियां | राशि (CAD) |
The Vanier Graduate Scholarship | 50,000 प्रति वर्ष (INR 30 लाख) |
The Pierre Elliott Trudeau Foundation Doctoral Scholarship | 60,000 (INR 36 लाख) |
The University of British Columbia Four Year Doctoral Fellowship | 18,200 (10.92 लाख) |
करियर विकल्प
PhD पूरी होने के बाद आप प्रोफेसर, लेक्चरर या एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में करियर विकल्प को आगे बढ़ा सकते हैं। नीचे करियर विकल्प दिए गए हैं-
जॉब प्रोफाइल्स | जॉब विवरण |
असिस्टेंट प्रोफेसर | जूनियर स्तर (UG, PG, MBA) के छात्रों को फाइनेंस कोर्सेज पढ़ाना। |
प्रोफेसर | सामान्य कार्य में समाज के ‘वित्तीय पहलुओं’ पर शोध करना और छात्रों को पढ़ाना शामिल है। |
स्टॉकब्रोकर | स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से स्टॉक खरीदना और उन्हें विभिन्न रिटेल और संस्थागत ग्राहकों को देना। |
स्टटिस्टिशन | सैद्धांतिक और व्यावहारिक आंकड़ों से संबंधित है। |
रिलेशनशिप मैनेजर | एक रिलेशनशिप मैनेजर अन्य प्रतिस्पर्धियों और ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए काम करता है। |
CFA | एक सीएफए निवेश, स्टॉक या कंपनियों का विश्लेषण करता है। |
फाइनेंशियल मैनेजर्स | कंपनी के वित्तीय स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं और वित्तीय रिपोर्ट और योजनाएँ बनाते हैं। |
सैलरी
Canada me finance me PhD kaise kare अच्छी तरह से जान लेने के बाद नीचे जॉब प्रोफाइल्स और उनकी सैलरी दी गई हैं-
जॉब प्रोफाइल्स | सालाना सैलरी (CAD) |
लेक्चरर/शिक्षक | 74,997-1.01 लाख (INR 44.99-60.60 लाख) |
बैंकिंग प्रबंधक | 87,305-88.412 (INR 52.38-53.04 लाख) |
अर्थशास्त्री | 78,741-79,560 (INR 47.24-47.73 लाख) |
रिलेशनशिप मैनेजर | 71,995-74,550 (INR 43.19-44.73 लाख) |
प्रोफेसर | 90,967-92,450 (INR 54.58-55.47 लाख) |
FAQs
हां, छात्र विश्वविद्यालय के सेमेस्टर के दौरान और सेमेस्टर ब्रेक के दौरान काम कर सकते हैं। हालांकि, कुछ पीएचडी पाठ्यक्रम यह निर्धारित कर सकते हैं।
जी हां, यदि आप कनाडा में काम खोजने के लिए स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद रहना चाहते हैं, तो आप पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट प्रोग्राम (पीजीडब्ल्यूपीपी) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो आपको अधिकतम तीन वर्षों तक रहने और मूल्यवान कार्य अनुभव प्राप्त करने की अनुमति देता है।
पीएचडी फाइनेंस छात्रों के लिए लोकप्रिय जॉब प्रोफाइल में शामिल हैं – असिस्टेंट प्रोफेसर, स्टॉकब्रोकर, स्टटिस्टिशन, फाइनेंशियल मैनेजर्स, CFA, रिलेशनशिप मैनेजर।
पीएचडी के लिए आवश्यक शर्त यह है कि आपके पास मास्टर डिग्री हो और जिस शैक्षणिक संस्थान में आवेदन कर रहे हैं,उसके द्वारा निर्दिष्ट न्यूनतम अंक हो। एमबीए के साथ,आप कॉमर्स- संबंधित डिसिप्लिन में पीएचडी करने के लिए एलिजिबल हैं।
उम्मीद है, Canada me finance me PhD kaise kare इस ब्लॉग से आपको पता चला होगा। यदि आप भी कनाडा में फाइनेंस में पीएचडी करना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स से 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करने के लिए 1800 572 000 पर कॉल करें।