BPSC 2024 : बीपीएससी ने जारी किए शिक्षक और प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

1 minute read
BPSC 2024

BPSC 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए इस परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आपको बता दें की परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in  पर जारी कर दिए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा द्वारा चयन किया जाएगा। 

इतने पदों पर होंगी भर्तियां

  • प्रधानाचार्य के लिए – 1 पद 
  • उप प्रधानाचार्य के लिए – 1 पद 
  • माध्यमिक शिक्षक के लिए – 41 पद
  • उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के लिए – 21 पद 

परीक्षा की तिथियां

  • भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त, 2024 को दो पालियों में किया जाएगा। 
  • पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए। 
  • दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य पदों के लिए आयोजित की जाएगी। 

BPSC School Teacher Notice Direct LInk 

BPSC 2024 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC कि आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब डैशबोर्ड पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपका एडमिट कार्ड होगा, जिसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*