Block Diagram of Computer in Hindi: कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम (Computer ka Block Diagram) कंप्यूटर के काम करने का आसान चित्र होता है। यह दिखाता है कि कंप्यूटर को कैसे जानकारी दी जाती है, कैसे वह जानकारी प्रोसेस होती है और फिर हमें परिणाम कैसे मिलता है। जो भी व्यक्ति कंप्यूटर या तकनीकी चीजों में रुचि रखता है, उसके लिए इस ब्लॉक डायग्राम को समझना जरूरी होता है। इससे यह जानना आसान हो जाता है कि कंप्यूटर के अलग-अलग हिस्से मिलकर किस तरह से काम करते हैं और जानकारी को कैसे संभालते हैं। जब हम ब्लॉक डायग्राम को अच्छे से समझ लेते हैं, तो हमें यह भी समझ में आता है कि कंप्यूटर कैसे काम करता है यह पता चलता है। इस ब्लॉग में कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम (Block Diagram of Computer in Hindi) के बाते में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। इस बारे में अधिक जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।
This Blog Includes:
कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम क्या होता है?
कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम एक ऐसा चित्रात्मक प्रतिनिधित्व होता है जो कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को मुख्य इकाइयों के रूप में दर्शाता है। यह यूज़र को कंप्यूटर के कार्य को समझने में मदद करता है। कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम इस प्रकार है:
- इनपुट डिवाइस
- आउटपुट डिवाइस
- सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट
- एरिथमेटिक लॉजिक यूनिट
- कंट्रोल यूनिट
- मेमोरी यूनिट
Source: Pinterest.com
कंप्यूटर के ब्लॉक डायग्राम के अनुसार, डेटा सबसे पहले इनपुट यूनिट (जैसे कीबोर्ड या माउस) से आता है, जहाँ से यह मेमोरी यूनिट में स्टोर होता है। इसके बाद कंट्रोल यूनिट उस डेटा को प्रोसेसिंग के लिए ALU (Arithmetic Logic Unit) या अन्य भागों में भेजती है। ALU गणनाएँ और लॉजिकल कार्य करता है। प्रोसेसिंग के बाद डेटा या परिणाम को आउटपुट यूनिट (जैसे मॉनिटर या प्रिंटर) के माध्यम से उपयोगकर्ता को दिखाया जाता है। यह सारा प्रोसेस कंट्रोल यूनिट द्वारा नियंत्रित होता है, जो कंप्यूटर के सभी हिस्सों को सही तरीके से चलाने के लिए निर्देश देता है।
यह भी पढ़ें: कंप्यूटर क्या है? जानें फुल फॉर्म, इतिहास, भाग, प्रकार, लाभ
कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम विस्तार से
कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम (Block Diagram of Computer in Hindi) के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दी गई है:
इनपुट डिवाइस (Input Devices)
इनपुट डिवाइस वे हार्डवेयर उपकरण होते हैं जिनका उपयोग यूजर कंप्यूटर को जानकारी या आदेश देने के लिए करता है। इनकी मदद से यूजर कंप्यूटर को कमांड देता है, जिससे कंप्यूटर उस जानकारी को प्रोसेस करके आउटपुट देता है। इनपुट डिवाइस यूजर और कंप्यूटर के बीच सीधे संपर्क का जरिया होते हैं। कुछ सामान्य इनपुट डिवाइस हैं – कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, माइक्रोफोन आदि। कंप्यूटर केवल 0 और 1 की भाषा (बाइनरी भाषा) को ही समझता है, इसलिए इन डिवाइसों की मदद से जो भी डेटा या निर्देश दिए जाते हैं, उन्हें बाइनरी में बदलकर कंप्यूटर तक भेजा जाता है।
इनपुट डिवाइस के मुख्य काम
- यूजर से जानकारी और आदेश लेना
- उस जानकारी को कंप्यूटर की समझ वाली बाइनरी भाषा में बदलना
- बदली हुई जानकारी को कंप्यूटर को भेजना
इनपुट डिवाइस के उदाहरण
- कीबोर्ड
- माउस
- माइक्रोफोन
- स्कैनर
- ट्रैकबॉल
- जॉयस्टिक
- वेबकैम
यह भी पढ़ें: कंप्यूटर के प्रकार
आउटपुट डिवाइस (Output Devices)
आउटपुट डिवाइस वे उपकरण होते हैं जो कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस किए गए डेटा को हमें दिखाते या सुनाते हैं। साधारण भाषा में कहें तो आउटपुट डिवाइस एक ऐसा हार्डवेयर होता है, जो कंप्यूटर से मिले परिणाम को यूजर के सामने टेक्स्ट, तस्वीर, आवाज या वीडियो के रूप में प्रस्तुत करता है। ये डिवाइस कंप्यूटर से जानकारी लेते हैं और उसे इस तरह बदलते हैं कि यूजर उसे आसानी से देख या सुन सके।
आउटपुट डिवाइस के उदाहरण
- मॉनिटर – स्क्रीन पर जानकारी दिखाने के लिए
- स्पीकर – आवाज सुनाने के लिए
- प्रिंटर – कागज पर जानकारी निकालने के लिए
- प्रोजेक्टर – बड़ी स्क्रीन पर प्रेजेंटेशन दिखाने के लिए
- प्लॉटर – बड़े साइज़ के ग्राफ या नक्शे प्रिंट करने के लिए
- हेडफोन – कानों में आवाज सुनने के लिए
सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central processing unit)
CPU का पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है। इसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है क्योंकि यह कंप्यूटर के सभी कामों को कंट्रोल करता है। CPU को माइक्रोप्रोसेसर भी कहते हैं। यह कंप्यूटर में यूजर द्वारा दिए गए डेटा को प्रोसेस करता है यानी उस पर काम करता है और उसे जरूरी जानकारी में बदल देता है।
यह कंप्यूटर से जुड़ी सभी डिवाइस जैसे कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर आदि को कंट्रोल और मैनेज करता है। जैसे इंसान का दिमाग उसके शरीर को चलाता है, वैसे ही CPU कंप्यूटर को चलाता है। अगर CPU नहीं हो तो कंप्यूटर कोई काम नहीं कर सकता।
ब्लॉक डायग्राम में CPU को Control Unit भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, जो इनपुट लेकर उसे प्रोसेस करता है और फिर आउटपुट देता है। CPU में कंप्यूटर से जुड़े सभी काम किए जाते हैं, जैसे डेटा लेना, स्टोर करना और गणना करना।
CPU की दो मुख्य यूनिट होती हैं:
- ALU (Arithmetic Logic Unit): गणना और लॉजिकल ऑपरेशन करता है
- CU (Control Unit): सभी कामों को निर्देश देता है और नियंत्रित करता है
एरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (Arithmetic Logic Unit)
ALU का पूरा नाम एरिथमेटिक लॉजिक यूनिट होता है, जिसे हिंदी में अंकगणितीय और तार्किक इकाई कहा जाता है। यह CPU का एक जरूरी हिस्सा होता है। ALU का काम होता है कंप्यूटर में जोड़, घटाव, गुणा, भाग जैसे गणित से जुड़े काम करना और AND, NOT, NOR जैसे लॉजिक से जुड़े फैसले लेना है। ALU कंप्यूटर में सारे गणित और सोच-समझ वाले काम करता है।
कंट्रोल यूनिट (Control Unit)
CU का पूरा नाम कंट्रोल यूनिट (Control Unit) होता है। यह कंप्यूटर की वह इकाई होती है जो कंप्यूटर से जुड़ी सभी डिवाइसों और उनके काम को संभालती और नियंत्रित करती है। इसके अलावा, कंट्रोल यूनिट इनपुट और आउटपुट से जुड़े कामों को भी कंट्रोल करती है। यह कंप्यूटर की मेमोरी और ALU (Arithmetic Logic Unit) के बीच होने वाले निर्देशों और डेटा के आदान-प्रदान को भी ठीक से मैनेज करने का काम करती है। कंट्रोल यूनिट कंप्यूटर के सभी हिस्सों को मिलाकर उन्हें सही तरीके से काम करने में मदद करती है।
मेमोरी यूनिट (Memory Unit)
कंप्यूटर में डेटा और जानकारी को संभालकर रखने के लिए जिस डिवाइस का उपयोग किया जाता है, उसे मैमोरी कहा जाता है। मेमोरी कंप्यूटर का एक ज़रूरी हिस्सा होती है, जिसका काम होता है कंप्यूटर में डेटा और निर्देशों को सुरक्षित रखना। कंप्यूटर की मेमोरी दो तरह की होती है: प्राइमरी मेमोरी और सेकेंडरी मेमोरी। प्राइमरी मेमोरी कंप्यूटर के साथ सीधे काम करती है, जबकि सेकेंडरी मेमोरी डेटा को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए उपयोग की जाती है।
यह भी पढ़ें: 100+ कंप्यूटर से जुड़े MCQs
कंप्यूटर के ब्लॉक डायग्राम से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न
कंप्यूटर के ब्लॉक डायग्राम (Block Diagram of Computer in Hindi) से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न इस प्रकार है:
- कंप्यूटर के ब्लॉक डायग्राम में कौन-सा हिस्सा डेटा प्रोसेस करता है?
A. इनपुट यूनिट
B. आउटपुट यूनिट
C. CPU
D. मेमोरी
उत्तर: C. CPU - CPU का कौन-सा भाग गणितीय और तार्किक कार्य करता है?
A. मेमोरी यूनिट
B. कंट्रोल यूनिट
C. ALU
D. रजिस्टर
उत्तर: C. ALU - कंट्रोल यूनिट का मुख्य कार्य क्या होता है?
A. आउटपुट देना
B. डेटा स्टोर करना
C. सभी डिवाइसेस को नियंत्रित करना
D. गेम चलाना
उत्तर: C. सभी डिवाइसेस को नियंत्रित करना - कंप्यूटर की मेन मेमोरी कौन-सी होती है?
A. हार्ड डिस्क
B. RAM
C. CD-ROM
D. पेन ड्राइव
उत्तर: B. RAM - कंप्यूटर का मस्तिष्क किसे कहा जाता है?
A. कीबोर्ड
B. मॉनिटर
C. CPU
D. UPS
उत्तर: C. CPU - ब्लॉक डायग्राम में डेटा सबसे पहले कहाँ जाता है?
A. आउटपुट यूनिट
B. इनपुट यूनिट
C. CPU
D. RAM
उत्तर: B. इनपुट यूनिट - कंप्यूटर के किस भाग में निर्देश दिए जाते हैं?
A. आउटपुट यूनिट
B. प्रिंटर
C. इनपुट यूनिट
D. स्पीकर
उत्तर: C. इनपुट यूनिट - आउटपुट यूनिट का कार्य क्या होता है?
A. डेटा प्रोसेस करना
B. डेटा इनपुट करना
C. प्रोसेस किए गए डेटा को दिखाना
D. निर्देशों को नियंत्रित करना
उत्तर: C. प्रोसेस किए गए डेटा को दिखाना - मेमोरी किस प्रकार की होती है?
A. केवल एक प्रकार की
B. Primary और Secondary
C. RAM ही होती है
D. CPU का हिस्सा होती है
उत्तर: B. Primary और Secondary - निम्नलिखित में से कौन-सा इनपुट डिवाइस है?
A. प्रिंटर
B. मॉनिटर
C. माउस
D. स्पीकर
उत्तर: C. माउस
FAQs
ब्लॉक डायग्राम खास तौर पर सिस्टम के इनपुट और आउटपुट पर केंद्रित होता है। यह इस बात की कम परवाह करता है कि इनपुट से आउटपुट तक पहुँचने में क्या होता है। इस सिद्धांत को इंजीनियरिंग में ब्लैक बॉक्स कहा जाता है। या तो वे हिस्से जो हमें इनपुट से आउटपुट तक ले जाते हैं, ज्ञात नहीं हैं या वे महत्वपूर्ण नहीं हैं।
ब्लॉक आरेख एक प्रणाली का आरेख है जिसमें प्रमुख भागों या कार्यों को लाइनों द्वारा जुड़े ब्लॉकों द्वारा दर्शाया जाता है जो ब्लॉकों के रिश्तों को दिखाते हैं। वे हार्डवेयर डिज़ाइन , इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन , सॉफ़्टवेयर डिज़ाइन और प्रक्रिया प्रवाह आरेखों में इंजीनियरिंग में भारी रूप से उपयोग किए जाते हैं।
CPU के दो मुख्य भाग होते हैं, ALU (एरिथमेटिक लॉजिक यूनिट) और CU (कंट्रोल यूनिट)।
कंप्यूटर की मेमोरी दो प्रकार की होती है प्राइमरी मेमोरी और सेकेंडरी मेमोरी।
मदरबोर्ड कंप्यूटर का मुख्य सर्किट बोर्ड होता है, जिसे मेन बोर्ड या सिस्टम बोर्ड भी कहा जाता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ कंप्यूटर के सभी जरूरी हार्डवेयर कंपोनेंट्स जैसे CPU, RAM, हार्ड ड्राइव, ग्राफिक्स कार्ड, आदि जुड़े होते हैं।
प्रोसेसर कंप्यूटर का मुख्य घटक है जो निर्देशों को नियंत्रित और निष्पादित करता है। यह गणना करने, निर्णय लेने और सिस्टम में अन्य सभी घटकों की गतिविधियों के समन्वय के लिए जिम्मेदार है। यह अनिवार्य रूप से कंप्यूटर का दिमाग है। प्रोसेसर को सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) के रूप में भी जाना जाता है।
संबंधित आर्टिकल
- कंप्यूटर क्या है?
- कंप्यूटर के प्रकार
- 100+ कंप्यूटर से जुड़े MCQs
- 15+ कंप्यूटर के लाभ
- टॉप कंप्यूटर कोर्सेज
- कंप्यूटर जीके क्वेश्चंस
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम (Block Diagram of Computer in Hindi, Computer ka Block Diagram) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।