जोधपुर से जैसलमेर कितना किलोमीटर है? 

1 minute read
जोधपुर से जैसलमेर कितना किलोमीटर है?

जोधपुर और जैसलमेर राजस्थान के दो प्रमुख जिले हैं। जहाँ जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है वहीं जैसलमेर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जैसलमेर राजस्थान के थार मरुस्थल में स्थित है। राजस्थान से सबंधित प्रश्न प्राय: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में दो जिलों के बीच की दूरी भी पूछ ली जाती है। यहाँ जोधपुर से जैसलमेर कितना किलोमीटर है? इस बारे में बताया जा रहा है।  

जोधपुर से जैसलमेर की दूरी : समय के आधार पर 

यहाँ जोधपुर से जैसलमेर की दूरी कितनी है? इस बारे में समय के आधार पर बताया जा रहा है : 

  • राजस्थान के जोधपुर शहर से जैसलमेर शहर फलसुंड – जैसलमेर मार्ग से जाने में लगभग 5 घंटे की दूरी पर है। 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 68 से जोधपुर नगर से जैसलमेर नगर जाने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है। 

जोधपुर से जैसलमेर की दूरी : किलोमीटर के आधार पर 

यहाँ किलोमीटर के आधार पर जैसलमेर जोधपुर की दूरी बताई जा रही है : 

  • राजस्थान के जोधपुर शहर से जैसलमेर शहर की दूरी फलसुंड – जैसलमेर मार्ग से लगभग 302 किलोमीटर है।  
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 68 से जोधपुर नगर से जैसलमेर नगर की दूरी लगभग लगभग 334 किलोमीटर है।  

यह भी पढ़ें : जैसलमेर का प्राचीन नाम क्या था? 

जैसलमेर से जुड़े रोचक तथ्य

यहाँ जैसमेर से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • जैसलमेर जिले में भारत की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड लाइब्रेरी स्थित है। 
  • जैसलमेर में राजस्थान की सबसे कम जनसंख्या रहती है। 
  • जैसलमेर नगर की स्थापना भाटी राजा जैसल ने 1155 ई. में की थी।
  • जैसलमेर एकमात्र जिला है जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक लगती है। 
  • जैसलमेर मे तनोट माता का मन्दिर है। इस मंदिर की रक्षा स्वयं बीएसएफ के जवान करते हैं और वे इसे अपनी कुल देवी भी मानते हैं। 
  • जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 
  • जैसलमेर को “राजस्थान का अण्डमान” भी कहा जाता है। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से जैसलमेर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है। 
  • जैसलमेर का जनसंख्या घनत्व भी सबसे कम है। यहां प्रति वर्ग किमी में औसतन केवल 17 व्यक्ति ही निवास करते हैं।
  • जैसलमेर का सोनार किला पूरी दुनिया में अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।  
  • जैसलमेर भारत के सबसे बड़े मरुस्थल, थार मरुस्थल में स्थित है। 
  • जैसलमेर में गर्मियों में गर्मी अधिक व सर्दी में ठंडी अधिक पड़ती है।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर के साके

जोधपुर के बारे में रोचक तथ्य 

यहाँ जोधपुर नगर से संबंधित कुछ रोचक तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • जोधपुर नगर को सनसिटी भी कहा जाता है।  
  • जोधपुर नगर में राजस्थान का हाईकोर्ट स्थित है इसलिए इसे न्यायिक नगरी भी कहा जाता है।  
  • जोधपुर नगर में नीले रंग के घरों की अधिकता होने के कारण इसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। 
  • कहा जाता है कि जोधपुर रामायण काल से भी प्राचीन नगर है। 
  • जोधपुर में स्थित उम्मेद पैलेस दुनिया के सबसे महंगे होटलों में से एक है।  

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको जोधपुर से जैसलमेर कितना किलोमीटर है?  इस विषय के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*